maha.ngaa meaning in english
महँगा के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- dear
- expensive, costly
महँगा के हिंदी अर्थ
महँग, मुहंगा
विशेषण
-
जिसका मूल्य साधारण या उचित की अपेक्षा अधिक हो, अधिक मूल्य पर बिकनेवाला
उदाहरण
. आजकल कपड़ा और गल्ला दोनों महँगे हैं। . कारण अगर रहत है संगा। कारज अगर बिकत सो महँगा। . यह साड़ी थोड़ी महँगी है। -
अधिक दामवाला
उदाहरण
. घरि बइठा ही आभरण, मोल मुहंगा लेसि। . पारस कै परसंग से लोहा महँग बिकान। - बहुमूल्य
-
जहाँ वस्तुएँ अधिक मूल्य पर बिकती हों या किसी सेवा का अधिक मूल्य लिया जाता हो
उदाहरण
. यह भोजनालय महँगा है। -
जिसे प्राप्त करने के लिए आवश्यकता से अधिक व्यय करना, कष्ट उठाना या बदनामी अथवा हानि सहनी पड़ी हो
उदाहरण
. मेरी दुश्मनी आपको बहुत महँगी पड़ेगी। -
जिसका उचित से अधिक मूल्य हो
उदाहरण
. गाँवों की अपेक्षा शहरों में वस्तुएँ महँगी हैं। -
जिसका दाम या भाव पहले से बढ़ गया हो
उदाहरण
. आज बाज़ार महँगा हो गया है।
महँगा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमहँगा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएमहँगा के अंगिका अर्थ
विशेषण
- अधिक मूल्य पर बेचना
महँगा के अवधी अर्थ
महङ
विशेषण
- महँगा
महँगा के कुमाउँनी अर्थ
महँग
विशेषण
- महँगा,
महँगा के बज्जिका अर्थ
महँग
विशेषण
- महँगा
महँगा के ब्रज अर्थ
महंगो
विशेषण
- अधिक मूल्य का, अधिक क़ीमत का
महँगा के मगही अर्थ
महँग
विशेषण
- देखिए : 'महरग'
अन्य भारतीय भाषाओं में महँगा के समान शब्द
उर्दू अर्थ :
महँगा - مہنگا
गिराँ - گراں
पंजाबी अर्थ :
महिंगा - ਮਹਿਂਗਾ
गुजराती अर्थ :
मोंघुं - મોંઘું
कींमती - કીંમતી
कोंकणी अर्थ :
म्हारग
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा