mahovaa meaning in hindi

महोवा

  • स्रोत - देशज

महोवा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बुंदेलखंड का एक प्राचीन नगर

    विशेष
    . यह हमीरपुर जिले में है और इस नाम की तहसील और परगने का प्रधान नगर है। यहाँ बहुत काल तक चंदेल राजाओं की प्रधान राजधानी थी और इस वंश के मूल पुरुष चंद्रवर्मा की छतरी का चिन्ह अब तक रामकुंड के किनारे मिलता है। यहाँ प्राचीन दुर्ग अब तक वर्तमान है। पृथ्वीराज के समय में यहाँ परमाल नामक चंदेल राजा था जिनके यहाँ आल्हा और उदयन या ऊदल नामक दो प्रसिद्ध वीर योद्धा थे। कवि जगनिक के परमाल रासो में चंदेल राजाओं के वंश का और पृथ्वीराज से परमाल के युद्ध का विस्तृत वर्णन है। लोकप्रचलित आल्ह- खंड में भी परमाल के सामंत आल्हा ऊदल की युद्धगाथा का वर्णन है। यहाँ का पान बहुत अच्छा होता है।

    उदाहरण
    . चहुआन महोबै जुद्ध हुअ ग्रेहाँ उठाइयाँ।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा