मंडल

मंडल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मंडल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a circle
  • ring
  • zone, territory
  • board
  • orbit
  • the path or orbit of a heavenly body
  • halo
  • multitude, collection
  • each of the ten divisions of the Rigved

मंडल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चक्र के आकार का घेरा , किसी एक बिंदु से समान अंतर पर चारों ओर घूमी हुई परिधि , चक्कर , गोलाई , वृत्त
  • गोल फैलाव , वृताकार या अंडाकार विस्तार , गोला , जैसे, भूमंडल
  • चंद्रमा वा सूर्य के चारों ओर पड़नेवाला घेरा जो कभी कभी आकाश में बादलों की बहुत हलकी तह या कुहरा रहने पर दिखाई पड़ता है , परिवेश
  • किसी वस्तु का वह गोल भाग जो अपनी द्दष्टि के संमुख हो , जैसे, चद्रमडल, सूयमडल, मुखमडल
  • चारों दिशाओं का घे , जो गोल दिखाई पड़ता है , क्षितिज
  • बारह राज्यों का समूह
  • चालिस योजन लंबा और बीस योजन चौड़ा भूमिखंड वा प्रदेश
  • समाज , समूह , समुदाय , जैसे, मित्रमडल

    उदाहरण
    . गोपिन मडल मध्य बिराजत निसि दिन करत बिहार ।

  • एक प्रकार का ब्यूह , सेना की वृत्ताकार स्थिति
  • कूकुर , कुत्ता
  • एक प्रकार का सर्प
  • एक प्रकार का गंधद्रव्य , व्याघ्रनखा , बघनही
  • एक प्रकार का कुष्ट रोग जिसमें शरीरग में चकत्ते से पड़ जाते हैं , १४ , शरीर की आठ संधियों में एक (सुश्रुत)
  • ग्रह के घूमने की कक्षा
  • खेलने का गेंद
  • कोई गोल दाग वा चिह्न
  • ऋग्वेद का एक खंड १९
  • चक्र , चाक , पहिया
  • राजा के प्रधान कर्मचारियों का समूह , वि॰ दे॰ 'अष्टप्रकृति'
  • प्रान्त आदि का वह विभाग जो एक विशेष अधिकारी के अधीन होता है और जो ज़िलों में विभाजित होता है

    उदाहरण
    . वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल का रहने वाला है ।

  • सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर दिखाई पड़नेवाला घेरा या परिवेश

    उदाहरण
    . सूर्य मंडल में कई ग्रह चक्कर लगाते हैं ।

  • गोल विस्तार या कोई घिरा हुआ क्षेत्र
  • भूगोल में गरमी-सरदी के विचार से किए हुए पृथ्वी के पाँच भागों में से कोई एक भाग
  • किसी कार्य या उद्देश्य की सिद्धि के लिए बना लोगों का समूह
  • नगर खंड, क्षेत्र, जनपद आदि
  • गोलाई के आकार का घेरा
  • संस्था; समिति; समुदाय
  • (खगोलविज्ञान) कक्षा; ग्रहों का गतिपथ
  • चक्कर; परिधि

मंडल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मंडल के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोल, घेरा

मंडल के अवधी अर्थ

विशेषण

  • बहुत सा, असंख्य

मंडल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोल घेरा. संभाग. 2. प्रभाग, 3. समूह. 4. मंडली, समिति

मंडल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोल घेरा, कुंडली; चक्र के आकार का घेरा, गोलाई, सौरमण्डल, ऋग्वेद का कोई विशिष्ट खण्ड या भाग

मंडल के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • घेरा , गुलाई , समूह

    उदाहरण
    . स्रति-मंडल कुंडल मकराकृत, बिलसत मदन\ सदाई।

  • सूर्य या चंद्रमा का बिंब

मंडल के मैथिली अर्थ

मण्डल

संज्ञा

  • वृत्त, परिधि
  • चक्र
  • दल, समूह, वर्ग
  • सङ्घ
  • ज़िला, भूभाग

Noun

  • circuit, circle, zone.
  • disc.
  • group, band, company, troupe.
  • association, union.
  • district.

मंडल के मालवी अर्थ

विशेषण

  • घेरा, वृत्त, परिधि।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा