मज़ा

मज़ा के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

मज़ा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • pleasure, relish
  • savour, taste, flavour
  • fun, jollity

मज़ा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खाने-पीने की चीज़ मुँह में पड़ने पर उससे जीभ को होने वाला अनुभव, स्वाद , लज़्ज़त, लुत्फ़; ज़ायका

    उदाहरण
    . अब आमों में कुछ मजा नहीं रह गया।

  • किसी बात में रुचि होने के कारण उससे मिलने वाला या लिया जाने वाला सुख, आनंद , सुख

    उदाहरण
    . आपको तो लड़ाई झगड़े में ही मजा मिलता है।

  • दिल्लगी , हँसी , मजाक

    उदाहरण
    . मजा तो तब हो, जब वह आज भी न आवे।

  • किसी काम विशेषतः किसी चीज के भोग करने पर होनेवाली वह तृप्ति जिसमें मन और शरीर दोनों आनंद से भर उठते हैं। जैसे-(क) आज खेल में मजा था। (ख) हमने देहात का मजा पा लिया है। क्रि० प्र०-आना।-देखना।-मिलना।-लेना, पद-मजे में = (क) अच्छी तरह और सन्तोषजनक रूप में, जैसे कलकत्ते में वह मजे में है, (ख) अच्छे और ठीक ढंग या प्रकार से, जैसे-अब तो लड़का मजे में अंगरेजी बोलने लगा है, मुहा०-मजा आ जाना या आना = ऐसी स्थिति उत्पन्न होना जिससे लोगों का यथेष्ट मनोरंजन हो अथवा वे विशिष्ट रूप से प्रसन्न हों, जैसे-आज तो इन लोगों की बातचीत (या नाच-गाने) में मजा आ गया, मजा (या मजे) उड़ाना = मनमाने ढंग से यथेष्ट आनंद और सुख भोग करना, मजा किरकिरा होना सुखप्रद स्थिति में किसी प्रकार की बाधा या विघ्न होना, (किसी को मजा) चखाना या दिखाना = किसी को ऐसी स्थिति में लाना कि वह अपने किये हुए किसी काम का अच्छी तरह फल भोगे और दुःखी होकर पछताने लगे, मजा लूटना = दे० ऊपर ' मजा उड़ाना
  • खाने पीने की चीजों से मिलनेवाला प्रिय स्वाद, जायका, रस, मुहा०-किसी चीज या बात का मजा पड़ना = रस या सुख मिलने पर किसी चीज या बात का चसका लगना

मज़ा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मज़ा से संबंधित मुहावरे

मज़ा के अवधी अर्थ

मजा

संज्ञा

  • आनंद; सुख

मज़ा के कन्नौजी अर्थ

मजा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आनंद. 2. चसका, स्वाद

मज़ा के गढ़वाली अर्थ

मजा, मज्जा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आनन्द, सुख, चैन

  • तफरी, मनो विनोद

Noun, Masculine

  • relish, pleasure, amusement, jollity, fun.

  • pleasure, entertainment, enjoyment.

मज़ा के बुंदेली अर्थ

मजा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आनन्द, रूचि, लगाव

मज़ा के ब्रज अर्थ

मजा

पुल्लिंग

  • स्वाद , आनंद; रति जन्य आनंद

    उदाहरण
    . बा बिधि साँवरे रावरे की न मिल मरजी न मजा न मजाख।

मज़ा के मैथिली अर्थ

मजा

  • आनन्द
  • enjoyment, taste, delight, pleasure.

मज़ा के मालवी अर्थ

मजा

विशेषण

  • आनन्द, मजा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा