मेरु

मेरु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मेरु के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a mythological mountain supposed to be of gold
  • also called सुमेरु

मेरु के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुराणों में वर्णित एक पर्वत जो सोने का कहा गया है, सुमेरु
  • जपमाला के बीज का बड़ा दाना जो और सब दानों के ऊपर होता है, इसी से जप का आरंभ और इसी पर उसकी समाप्ति होती है

    उदाहरण
    . कबिरा माला काठ की बहुत जतन का फेर। माला फेरौ साँस की जामे गाँठि न मेरु।

  • एक विशेष ढाँचे का देव मंदिर

    विशेष
    . वृहत्संहिता के अनुसार यह षट्कोण होता है और इसमें 12 भूमिकाएँ या खंड होते हैं। अंदर अनेक प्रकार के गवाक्ष (मोखे) और चारों दिशाओं में द्वार होते हैं। इसका विस्तार 32 हाथ और ऊँचाई 64 हाथ होनी चाहिए।

  • वीणा का एक अंग
  • पिंगल या छंदशस्त्र की एक गणना जिससे यह पता लगता है कितने-कितने लघु और गुरु के कितने छंद हो सकते हैं
  • करमाला में अंगुलि का पर्व या पोर
  • हार का मध्यवर्ती रत्न
  • हठयोग में सुषुम्ना नाड़ी का एक नाम
  • उत्तरी या दक्षिणी ध्रुवों में प्रत्येक ध्रुव

    विशेष
    . उत्तरी ध्रुव सुमेरु और दक्षिणी ध्रुव सुमेर कहलाता है।

  • मंदिर का शिखर
  • हिंडोले में ऊपर वाली वह लकड़ी जिससे झूलने वाली रस्सियाँ बँधी रहती हैं

मेरु के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मेरु के कुमाउँनी अर्थ

मेरू

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुराणों में वर्णित एक पर्वत, सुमेरू पर्वत
  • अफ्रीका के प्राचीन कुश साम्राज्य की ईसा पूर्व पाँचवीं शताब्दी की राजधानी

मेरु के गढ़वाली अर्थ

मेरू

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुमेरू पर्वत
  • जपमाला का सबसे बड़ा दाना
  • ऋषभदेव की माता का नाम

Noun, Masculine

  • Sumeru mountain, the biggest bead in the rosary; mother of Rishabhdeva

मेरु के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक मिथकीय पर्वत

Noun, Masculine

  • a mythical mountain

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा