स्रोत : हिंदी

'मिलावट' के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दूसरी चीज़ मिला देने की क्रिया
  • गड़बड़

'मिलावट' के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह क्रिया जिससे दो या दो से अधिक वस्तुएँ आदि एक में मिलें, मिलाए जाने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    - वैद्यजी अभी दवाओं के मिलावट में व्यस्त हैं।

  • किसी अच्छी या बढ़िया चीज़ में किसी घटिया चीज़ का मेल, अपमिश्रण, खोट

    विशेष
    - इस शब्द का प्रयोग केवल वस्तुओं के मिलावट के लिए होता है प्राणियों के संयोग के लिये नहीं।

    उदाहरण
    - यह सोना ठीक नहीं है; इसमें कुछ मिलावट है। - मिलावट को रोकने के लिए सख़्त क़दम उठाना चाहिए।

  • शुद्ध चीज़ में मिलाई जाने वाली ख़राब चीज़

    उदाहरण
    - ज़ब्त माल में दस प्रतिशत मिलावट पाई गई।

  • घपला

    उदाहरण
    - मुझे तो इस काम में कुछ मिलावट का संदेह हो रहा है।

'मिलावट' के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिश्रण, मिलाया जाना, बढ़िया चीज में घटिया चीज का मेल

'मिलावट' के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सम्मिश्रण
  • किसी अच्छी वस्तु में किसी घटिया वस्तु के मिलाने की क्रिया

'मिलावट' के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिलाए जाने का भाव
  • बढ़िया चीज़ में घटिया चीज़ मिलाना, खोट, नक़ली वस्तु

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा