मित्र

मित्र के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मित्र के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a friend
  • an ally
  • friend, helper, companion

मित्र के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जिससे अधिक मेल-जोल हो और जो समय-कुसमय पर साथ देता हो, सब प्रकार से अपने अनुरूप रहने वाला और अपना हित चाहने वाला, शत्रु या विरोधी का उल्टा, दोस्त, साथी, बंधु, सखा, हमदर्द, शुभचिंतक, संगी, मनमीत, सुहृद
  • अतिविषा नाम की लता, अतीस
  • सूर्य का एक नाम

    उदाहरण
    . अंधकार में मलिन मित्र की धुँधली आभा लीन हुई।

  • बारह आदित्यों में से पहले आदित्य का नाम
  • पुराणानुसार मरुद्गण में से पहले मरुत् का नाम
  • वशिष्ठ के एक पुत्र का नाम जो ऊर्जा के गर्भ से उत्पन्न हुआ था
  • आर्यों के एक प्राचीन देवता का नाम

    विशेष
    . ऋक्संहिता में लिखा है कि मनु से अदिति को जो आठ पुत्र हुए थे, उनमें से सात को अपने साथ लेकर आदिति देवलोक को चली गई थी; केवल मार्तंड नामक पुत्र को फेंक दिया था। ये आठ पुत्र मित्र, वरुण, धाता, अर्यमा, अंश, भग, विवस्वान् और आदित्य या मार्तंड थे। इनमें से पहले सातों की गिनती आदित्यों में होती है, परंतु महाभारत और पुराणों में द्वादश आदित्य का वर्णन है, जिनमें से एक मित्र भी हैं, वेदों में मित्र ही सर्वप्रधान आदित्य माने गए हैं, परंतु पुराणों आदि में उनका स्थान गौण है। वेदों में मित्र और वरुण की बहुत अधिक स्तुति की गई है, जिससे जान पड़ता है कि ये दोनों वैदिक ऋषियों के प्रधान देवता थे। वेदों में यह भी लिखा है कि मित्र के द्वारा दिन और वरुण के द्वारा रात होती है। यद्यपि पीछे से मित्र का महत्व घटने लगा था, तथापि पहले किसी समय सभी आर्य मित्र की पूजा करते थे। पारसियों में इनकी पूजा 'मित्र' के नाम से होती थी। मित्र की पत्नी 'मित्रा' भी उनकी पूजनीय थी और अग्नि की आधिष्ठात्री देवी मानी जाती थी। कदाचित् असीरियावालों की 'माहलेता' तथा अरबवालों की 'आलिता देवी' भी यही मित्रा थी।

  • भारतवर्ष में एक प्रसिद्ध प्राचीन राजवंश का नाम जिसका राज्य उदुंवर और पांचाल आदि स्थानों में था

    विशेष
    . कुछ लोग इसे शुंग वंश की एक शाखा बतलाते हैं, तथा कुछ लोग इस वंश वालों को शाकद्वीपी ब्राह्मण और कुछ शक क्षत्रिय मानते हैं। ईसवी पहली और दूसरी शताब्दी में इसका बहुत जोर था। भानुमित्र, सूर्यमित्र, अग्निमित्र, ज्यमित्र, इंद्रमित्र, आदि इस वंश के प्रधान राजा थे। इनके जो सिक्के पाए गए हैं उनमें से कुछ में शैवों के, कुछ में वैष्णवों के और कुछ में सौरों के चिह्न पाए जाते हैं।

मित्र के कुमाउँनी अर्थ

मितुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मित्र, सगे-संबंधी, रिश्तेदार
  • लाक्षणिक अर्थ में सीमांत निवासी-शौका (भोटिया) जाति के व्यक्ति के लिए शिष्ट संबोधन

मित्र के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संबंधी, दोस्त
  • साला, पत्नी का भाई

Noun, Masculine

  • an ally, relative, friend
  • brother- in-law

मित्र के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी उपकार आदि के सूत्र से जो के व्यक्ति मित्र हो जाए
  • दोस्त, साथी, सखा

    उदाहरण
    . हेरन पै न मित्र की पावै, सधे कुरंग रंग सरसावै।

  • सूर्य

    उदाहरण
    . केश रहैं भारे मित्र कर सौ सुधारे तेरे।

मित्र के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शुभचिंतक, दोस्त, संबंधी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मीत, दोस्त
  • अपने पक्ष का साथी

Noun, Masculine

  • well-wishers, friends and relatives.

Noun, Masculine

  • friend
  • ally opp enemy

अन्य भारतीय भाषाओं में मित्र के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

दोस्त - دوست

पंजाबी अर्थ :

मित्तर - ਮਿੱਤਰ

गुजराती अर्थ :

मित्र - મિત્ર

भाईबंध - ભાઈબંધ

कोंकणी अर्थ :

इश्ट

मित्र

आमीग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा