mohan meaning in hindi
मोहन के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        मोह लेने वाला व्यक्ति, जिसे देखकर जी लुभा जाय
                                                                                उदाहरण 
 . लखि मोहन जो मन रहै तो मन राखौ मान।
- 
                                                                        श्रीकृष्ण
                                                                                उदाहरण 
 . मोहन तेरे नाम को कढ़ो वा दिन छोर। ब्रजवासिन को मोह कै चलो मधु-पुरी ओर।
- 
                                                                        एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में एक सगण और एक जगण होता है
                                                                                उदाहरण 
 . जन राजवंत, जग योगवंत, तिनको उदोत, केहिं भाँति होत।
- 
                                                                        एक प्रकार का तांत्रिक प्रयोग जिससे किसी को बेहोश या मूर्छित करते हैं
                                                                                उदाहरण 
 . मारन मोहन बसकरन उच्चाटन अस्थंभ। आकर्षन सब भाँति के पढ़ै सदा करि दंभ।
- (तंत्र-मंत्र) एक अभिचार
- 
                                                                        प्राचीन काल का एक प्रकार का अस्त्र जिससे शत्रु मूर्छित किया जाता था, बेसुध कर देने वाला मंत्र
                                                                                उदाहरण 
 . बर विद्याधर अस्त्र नाम नंदन जो ऐसो। मोहन, स्वापन, समन, सौम्य, कर्षन, पुनि तैसो।
- कोल्हू की कोठी अर्थात् वह स्थान जहाँ दबने के लिए ऊख के गाँड़े डाले जाते हैं, इसे कुंडी और 'घगरा' भी कहते हैं
- कामदेव के पाँच बाणों में एक बाण का नाम
- धतूरे का पौधा
- शिव का एक नाम
- विष्णु की नौ शक्तियों में एक शक्ति
- संभोग, रति, मैथुन
- 
                                                                        बारह मात्राओं का एक ताल जिसमें सात आघात और पाँच ख़ाली रहते हैं
                                                                                विशेष 
 . इसका + 10 20 मृदंग का बोल यह है—धा धा ता गे तेरे कता 30 450 60 + कता गदि घेने नाग् देत् तेरे करे, धा
- संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग
विशेषण
- 
                                                                        मोह उत्पन्न करने वाला
                                                                                उदाहरण 
 . सब भाँति मनोहर मोहन रूप अनुप हैं भुप कें बालक द्वै।
- मोह लेने वाला
मोहन के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएमोहन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमोहन के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- charming, attractive
- tempting
मोहन के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जिसको देखकर मन लुभा जावे
मोहन के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग
- श्रीकृष्ण
- मोहने वाला
मोहन के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- कृष्ण
मोहन के ब्रज अर्थ
मोहना
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        श्रीकृष्ण
                                                                                विशेष 
 . श्रीकृष्ण के लिए मोहन प्रयुक्त होता था, वही रूप कालांतर में केवल कर्म और संप्रदान में प्रयुक्त होने लगा
मोहन के मगही अर्थ
संज्ञा
- (मोह) अष्ट सिद्धियों में (मारण, मोहन, कीलन आदि) एक सिद्धि
- (तंत्र) मोहन मंत्र अथवा मोहन मंत्र की सिद्धि
- जो मन को मोह ले, मनमोहन, श्रीकृष्ण
- ईख के कल के मुडे का ऊपरी भाग जिसमें पालो कसा रहता है
- कोल्हू के बीच घूमकर तेलहन पीसने वाला लकड़ी का खंभा
मोहन के मैथिली अर्थ
विशेषण
- मोहक
मोहन के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रीकृष्ण।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
