murGaa meaning in english
मुरग़ा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- see मुर्ग़ा
- a cock
- fowl
- rooster
मुरग़ा के हिंदी अर्थ
मुर्ग़ा
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रसिद्ध पालतू पक्षी, कुक्कुट
विशेष
. यह पक्षी सफे़द, पीले और लाल आदि कई रंगों का और खड़ा होने पर प्रायः एक हाथ से कुछ कम ऊँचा होता है। इसके नर के सिर पर एक कलगी होती है। यह अपनी शानदार चाल और प्रभात के समय 'कुकड़ू कू' बोलने के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रायः घरों में पाला जाता है। लोग इसे लड़ाते और इसका मांस भी खाते हैं। इसके बच्चे को चूजा कहते हैं।उदाहरण
. बेगम आज मुर्ग़ा बना रही है। . ह्वै है नहीं मुरगा जिहि गाँव भटू तिहि गाँव का भोर ना ह्वै हे। - पक्षी, चिड़िया
- मुर्गी का नर
मुरग़ा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमुरग़ा से संबंधित मुहावरे
मुरग़ा के अवधी अर्थ
मुरगा
संज्ञा
- मुर्ग़ा
मुरग़ा के कन्नौजी अर्थ
मुरगा
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक पालतू पक्षी जिसके सिर पर कलगी होती है, कुक्कुट
मुरग़ा के बुंदेली अर्थ
मुरगा, मुर्गा
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक पक्षी, अरूणचूड़ जो बड़े सबेरे बोलता है और बहुत कम उड़ता है, प्रायः मांसाहार के काम आता है
मुरग़ा के ब्रज अर्थ
मुरगा
पुल्लिंग
- मुर्ग़ा, अरुणशिखी, पक्षी विशेष
मुरग़ा के मगही अर्थ
मुरगा
संज्ञा
- एक पक्षी जिसके नर के सिर पर कलगी रहती है
- यह पक्षी ब्रह्म मुहूर्त में बांग देने के लिए प्रसिद्ध है
मुरग़ा के मैथिली अर्थ
मुरगा
संज्ञा
- एक पक्षी, कुक्कुट
Noun
- cock; Gallus sonneratii
मुरग़ा के मालवी अर्थ
मुरगा
संज्ञा, पुल्लिंग
- मुर्ग़ा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा