naalandaa meaning in hindi
नालंदा के हिंदी अर्थ
संस्कृत, देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
बौद्धों का एक प्राचीन क्षेत्र और विद्यापीठ जो मगध में पटना से तीस कोस दक्षिण और बड़गाँव से ग्यारह कोस पश्चिम था, किसी-किसी का मत है कि यह स्थान वहाँ था जहाँ आजकल तेलाढ़ा है
विशेष
. बौद्ध यात्रियों के विवरण से जाना जाता है कि पहले पहल महाराज अशोक ने नालंदा में एक मठ स्थापित किया। चीनी यात्री उएनचांग (ह्वैन साँग) ने लिखा है कि पीछे शंकर और मृग्दगोमी नामक दो ब्राह्मणों ने इस मठ को फिर से बड़े विशाल आकार में बनवाया। इसकी दीवारें जो इधर-उधर खड़ी मिलती हैं उनमें से कई तीस बत्तीस हाथ ऊँची हैं। कहते हैं, इस विद्यापीठ में रहकर नागार्जुन ने कुछ दिनों तक उक्त शंकर नामक ब्राह्मण से शास्त्र पढ़ा था। सन 637 ईसवी में प्रसिद्ध चीनी यात्री उएनचांग ने इस विद्यापीठ में जाकर प्रज्ञाभद्र नामक एक आचार्य से विद्याध्ययन किया था। उस समय इतना बड़ा मठ और इतना बड़ा विद्यापीठ भारत में और कहीं नहीं था। जहाँ सैकड़ों आचार्य और दस हज़ार से ऊपर-ऊपर याजक और शिष्य निवास करते थे। जिस समय काशी में बुद्धपक्ष नामक राजा राज्य करते थे उस समय इस मठ में आग लगी और बहुत-सी पुस्तकें जल गई। - भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला
नालंदा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a world-renowned ancient Buddhist university located in Magadha, of Bihar
नालंदा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्राचीन विश्वविद्यालय जो मगध में था
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा