naashpaatii meaning in english

नाशपाती

नाशपाती के अर्थ :

  • स्रोत - तुर्की

नाशपाती के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a pear, pyris

नाशपाती के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सेब की जाति का एक प्रसिद्ध पेड़ और उसका फल जो कश्मीर में बहुत होता है, मझोले डील-डौल का एक पेड़ जिसके फल मेवों में गिने जाते हैं

    विशेष
    . इसकी पत्तियाँ अमरूद की पत्तियों जैसी बड़ी पर चिकनी और चमकीली होती हैं। फूल सफे़द होते हैं पर फूलों के केसर हल्के बैगनी होते हैं। फल गोल और उनके गूदे की बनावट कुछ दानेदार होती हैं। बीज गूदे के भीतर बीचों-बीच चार छोटे कोशों में रहते हैं। फल का विशेष अंश सफे़द कड़ा गूदा ही होता है इससे इसके टुकड़े कटे हुए कड़े मिस्री के टुकड़ों के समान जान पड़ते हैं। कश्मीर में नाशपाती के पेड़ जंगली मिलते हैं। कश्मीर के अतिरिक्त हिमालय के किनारे सर्वत्र, दक्षिण में नीलागिरि, बंगलौर आदि में तथा भारतवर्ष में थोड़े बहुत सब स्थानों में इसके पेड़ लगाए जाते हैं। कलम और पैबंद से भी इसके पेड़ लगते हैं जो डील-डौल में छोटे होते हैं। कश्मीर की नाशपाती अच्छी होती है और नाख या नाक के नाम से प्रसिद्ध है। नाशपाती यूरोप और अमेरिका के प्रायः उन सब स्थानों में होती है जहाँ सर्दी अधिक नहीं पड़ती। यूरोप में नाशपाती की लकड़ी पर नक्काशी होती है और उसके हल्के सामान बनते हैं। आयुर्वेद में नाशपाती का नाम अमृतफल (इसे कहीं-कहीं अमरूद भी कहते हैं) भी है जो धातुवर्धक, मधुर भारी, रेचक तथा अमल-वात-नाशक माना गया है। सेब और नाशपाती एक ही जाति के पेड़ हैं।

नाशपाती के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

नाशपाती के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध फल और उसका पेड़

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा