nalkuubar meaning in hindi
नलकूबर के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
कुबेर के एक पुत्र का नाम
विशेष
. इसका उल्लेख महाभारत में है। महाभारत में लिखा है कि एक बार यह अपने भाई मणिग्रीव के साथ ख़ूब शराब पीकर कैलास पर्वत पर गंगा के किनारे एक उपवन में स्त्रियों के साथ क्रीड़ा कर रहा था। उन दोनों को इस दुदंशा में देखकर नारद ने शाप दिया था कि तुम अर्जुन वृक्ष हो जाओ। कहते हैं, इसी शाप करके अनुसार ये दोनों वृंदावन में यमलार्जुन हुए। यहाँ श्रीकृष्ण न उन्हें स्पर्श करके शाप मुक्त किया। रामायण में लिखा है कि एक बार जब रावण दिग्विजय करके लौट रहा था तब रास्ते में उसे नलकूबर के यहाँ जाती हुई रंभा नामक अप्सरा मिली। रावण उसे ज़बरदस्ती पकड़कर अपने साथ ले गया। उसी समय रंभा ने उसे शाप दिया था कि यदि तुम किसी स्त्री के साथ बलात्कार करोगे तो तुरंत मर जाओगे। कहते हैं, इसी भय से रावण ने सीता के साथ बलात्कार नहीं किया था। - संगीत ताल के सात मुख्य भेदों में से एक जिसमें चार गुरु और चार लघु मात्राएँ होती हैं
नलकूबर के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली
रजिस्टर कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा