nandinii meaning in english

नंदिनी

नंदिनी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

नंदिनी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a daughter

नंदिनी के हिंदी अर्थ

नंदनी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कन्या, पुत्री, लड़की, बेटी
  • पति की बहन, ननद
  • पत्नी, स्त्री, जोरू, भार्या
  • रेणुका नामक गंधद्रव्य
  • जटामासी, बालछड़
  • तुलसी का पौधा
  • उमा भगवती
  • गंगा का एक नाम
  • एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं, दुर्गा
  • हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित वशिष्ठ मुनि की कामधेनु गाय जो सुरभि की कन्या थी

    विशेष
    . राजा दिलीप ने इसी गौ की वन में चरते समय सिंह से उसकी रक्षा की थी और इसी की आराधना करके उन्होंने रघु नामक पुत्र प्राप्त किया था। महाभारत में लिखा है कि द्यो नामक वसु अपनी स्त्री के कहने से इसे वशिष्ठ के आश्रम से चुरा लाया था जिसके कारण वसिष्ठ के शाप से उसे भीष्म बनकर इस पृथ्वी पर जन्म लेना पड़ा था। जब विश्वामित्र बहुत से लोगों को अपने साथ लेकर एक बार वशिष्ठ के यहाँ गए थे तब वशिष्ठ ने इसी गौ से सब कुछ लेकर सब लोगों का सत्कार किया था। यह विशेषता देखकर विश्वामित्र ने वशिष्ठ से यह गौ माँगी; पर जब उन्होंने इसे नहीं दिया तब विश्वामित्र उसे ज़बर्दस्ती ले चले। रास्ते में इसके चिल्लाने से इसके शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों में से म्लेच्छों और यवनों की बहुत सी सेनाएँ निकल पड़ीं जिन्होंने विश्वामित्र को परास्त किया और इसे उनके हाथ से छुड़ाया।

  • कार्तिकेय की एक मातृका का नाम
  • व्याड़ि मुनि की माता का नाम
  • तेरह अक्षरों का एक वर्णवृत्त

    विशेष
    . इसमें एक सगण, एक जगण, फिर दो सगण और अंत में एक गुरु होता है। इसे कलहंस और सिंहनाद भी कहते हैं। जैसे—सजि सी सिंगार कलहंस गती सी। चलि आइ राम छवि मंडप दीसी।

नंदिनी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

नंदिनी के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक गाय का नाम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा