नील

नील के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

नील के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • indigo, the plant and the dye
  • ten billions
  • (a) blue
  • (in mediaeval usage) also black

नील के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • नीले रंग का, गहरे आसमानी रंग का

    उदाहरण
    . नीला आसमान स्वच्छ और सुंदर लग रहा है।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीला रंग, गहरा आसमानी रंग

    उदाहरण
    . वह नील लगा पायजामा कुर्ता पहने हुए था।

  • एक पौधा जिससे नीला रंग निकाला जाता है

    विशेष
    . यह दो तीन हाथ ऊँचा होता है। पत्तियाँ चमेली की तरह टहनी के दोनों ओर पंक्ति में लगती हैं पर छोटी-छोटी होती हैं। फूल मंजरियों में लगते हैं। लंबी-लंबी बबूल की तरह फलियाँ लगती हैं। नील के पौधे की 300 के लगभग जातियाँ होती हैं। पर जिनसे यहाँ रंग निकाला जाता है वे पौधे भारतवर्ष कै हैं और अरब मिस्र तथा अमेरिका में भी बोए जाते हैं। भारतवर्ष नील का आदिस्थान है और यहीं सबसे पहले रंग निकाला जाता था। 80 ईसवी में सिंध के किनारे के एक नगर से नील का बाहर भेजा जाना एक प्राचीन यूनानी लेखक ने लिखा है। पीछे के बहुत से विदेशियों ने यहाँ नील के बोए जाने का उल्लेख किया है। ईसा की पंद्रहवीं शताब्दी में जब यहाँ से नील यूरोप के देशों में जाने लगा तब से वहाँ के निवासियों का ध्यान नील की और गया। सबसे पहले हालैंडवालों ने नील का काम शुरू किया और कुछ दिनों तक वे नील की रँगाई के लिए यूरोप भर में निपुण समझे जाते थे। नील के कारण जब वहाँ कई वस्तुओं के वाणिज्य को धक्का पहुँचने लगा तब फ्रांस, जर्मनी आदि क़ानून द्वारा नील की आमद बद करने पर विवश हुए। कुछ दिनो तक (सन् 1660 तक) इंगलैंड में भी लोग नील को विष कहते रहे जिससे इसका वहाँ जाना बंद रहा। पीछे बेलजियम से नील का रंग बनाने वाले बुलाए गए जिन्होंने नील का काम सिखाया।

    उदाहरण
    . यहाँ नील की खेती होती है।

  • चोट का नीले या काले रंग का दाग़ जो शरीर पर पड़ जाता है

    उदाहरण
    . जहाँ-जहाँ छड़ी बैठी है नील पड़ गया है।

  • लांछन, कलंक
  • राम की सेना का एक वानर जिसने नल के साथ सागर पर सेतु-निर्माण किया था

    उदाहरण
    . नल और नील जिस पत्थर को स्पर्श कर देते, वह पानी पर तैरने लगता।

  • भागवत के अनुसार इलावृत्त खंड का एक पर्वत जो रम्यक वर्ष की सीमा पर है
  • नव निधियों में से एक
  • मंगल घोष, मंगल का शब्द
  • वटवृक्ष, बरगद
  • इंद्रनील मणि, नीलम
  • काट लवण
  • तालीसपत्र
  • विष
  • एक नाग का नाम

    उदाहरण
    . नील का वर्णन पुराणों में मिलता है।

  • विष्णुपुराण में वर्णित नीलनी से उत्पन्न अजमीढ़ राजा का एक पुत्र

    उदाहरण
    . नील नीलनी के गर्भ से पैदा हुआ था।

  • माहिष्मती का एक राजा

    विशेष
    . इसकी कथा महाभारत में इस प्रकार आई है। नील राजा की एक अत्यंत सुंदरी कन्या थी जिस पर मोहित होकर अग्नि देवता ब्राह्मण के वेश में राजा से कन्या माँगने आए। कन्या पाकर अग्नि देवता ने राजा को वर दिया कि जो शत्रु तुम पर चढ़ाई करेगा वह भस्म हो जाएगा। पांडवों के राजसूय यज्ञ के अवसर पर सहदेव ने माहिष्मती नगरी को घेरा। अपनी सेना की भस्म होते देख सहदेव ने अग्नि देवता की स्तुति की। अग्निदेव ने प्रगट होकर कहा कि नील के वंश में जबतक कोई रहेगा मैं बराबर इसी प्रकार रक्षा करूँगा। अंत में अग्नि की आज्ञा से नील ने सहदेव की पूजा की और सहदेव उससे इस प्रकार अधीनता स्वीकार कराकर चले गए।

  • नृत्य के 108 करणों में से एक
  • एक यम का नाम
  • अफ्रीका महाद्वीप की एक नदी
  • एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में सोलह वर्ण होते है

    उदाहरण
    . डंकनि देत अतंकनि संकनि दूरि धरैं। गोमुख दूरनि पूर चहूँ दिसि भीति भरैं। . नील के प्रत्येक चरण में सोलह वर्ण होते हैं।

  • एक प्रकार का विजय साल
  • मंजुश्री का एक नाम
  • गहरे नीले रंग का वृषभ
  • एक संख्या जो दस हज़ार अरब की होती है, सौ अरब की संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है— 10000000000000

    उदाहरण
    . आकाश में शायद एक नील से भी अधिक तारें हैं।

नील के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

नील से संबंधित मुहावरे

नील के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गहरा नीला रंग

नील के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • काला 2. नीले रंग का. 3. सौ खरब की संख्या, नील
  • सौ खरब, नील की संख्या, 10000000000000. 2. नीला रंग. 3. एक तरह का पौधा जिससे नीला रंग तैयार किया जाता है

नील के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नील नामक पदार्थ जो सफेद कपड़ों को धोने के बाद उनकी चमक बढ़ाने हेतु उनमें डाला जाता है

नील के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • नीले रंग का
  • नीला रंग; एक प्रसिद्ध पौधा ; चोट के कारण शरीर पर होने वाला नीला चिह्न ; राम की सेना का एक बंदर; इंद्र-नील मणि ; बरगद ; विष , ८. काच लवण

नील के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • निर्मल आकाश-सन रङ्गक

संज्ञा

  • एक वृक्ष जकर रससँ रञ्जक द्रव्य नील बनैत छल
  • उक्त रञ्जक द्रव्य

Adjective

  • blue.

Noun

  • indigo plant.
  • blue dye.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा