नीम

नीम के अर्थ :

नीम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the margosa tree

Adjective

  • half, semi

नीम के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पत्ती झाड़ने वाला एक प्रसिद्ध पेड़ जिसके सब अंग कड़वे होते हैं, छोटी-छोटी पत्तियोंवाला एक प्रसिद्ध पेड़ जिसकी पतली शाखाओं की दतुअन बनती है, निंब

    विशेष
    . इसकी उत्पत्ति द्विदलाकुर से होती है और पत्तियाँ डेढ़ दो बित्ते की पतली सीकों के दोनों ओर लगती हैं। ये पत्तियाँ चार-पाँच अंगुल लंबी और अंगुल भर चौड़ी होती हैं। किनारे इनके आरी की तरह होते हैं। छोटे-छोटे सफे़द फूल गुच्छों में लगते हैं। फलियाँ भी गुच्छों में लगती हैं और निबौली कहलाती हैं। ये फलियाँ खिरनी की तरह लंबोतरी होती हैं और पकने पर चिपचिपे गूदे से भर जाती हैं। एक फली में एक बीज होता है। बीजों से तेल निकलता है जो कड़ुएपन के कारण केवल औषध के या जलाने के काम का होता है। नीम की तिताई या कड़ुवापन प्रसिद्ध है। इसका प्रत्येक भाग कड़ुवा होता है—क्या छाल, क्या पत्ती, क्या फूल, क्या फल। पुराने पेड़ों से कभी-कभी एक प्रकार का पतला पानी रस रसकर निकलता है और महीनों बहा करता है। यह पानी कड़ुवा होता है। और 'नीम का मद' कहलाता है। नीम की लकड़ी ललाई लिए और म़जबूत होती है तथा किवाड़, गाड़ी, नाव आदि बनाने के काम में में आती है। पतली टहनियाँ, दातून के लिए बहुत तोड़ी जाती हैं। वैद्यक में नीम कडुई, शीतल तथा कफ़, व्रण, कृमि, वमन, सूजन, पित्तदोष और हृदय के दाह को दूर करने वाली मानी जाती है। दूषित रक्त को शुद्ध करने का गुण भी इसका प्रसिद्ध है।

    उदाहरण
    . नीम मानव के लिए बहुत ही उपयोगी है।


फ़ारसी ; विशेषण

  • किसी के दो समान भागों में से एक, मध्य, बीच, आधा, अर्ध

    उदाहरण
    . नीमटर, नीमहकीम।

नीम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

नीम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वृक्ष जिसका प्रत्येक भाग कड़वा होता है

नीम के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नियम, सिद्धान्त, मर्यादा |

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक औषधीय वृक्ष जिसके अंग कड़वे होते है

Noun, Masculine

  • principle,decorum, dignity.

Noun, Masculine

  • a tree of medicinal properties known for bitter leaves, twigs etc. Azadirachta indica.

नीम के बुंदेली अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • निम्ब, एक प्रसिद्ध औषधिक गुणों वाला वृक्ष

नीम के ब्रज अर्थ

नीब

स्त्रीलिंग

  • वृक्ष विशेष

नीम के मगही अर्थ

संज्ञा

  • औषधिगुण युक्त एक पेड़ जिसका सब भाग तीता या कड़वे स्वाद का होता है तथा प्रतिवर्ष इसके पत्ते झड़ते हैं; नीम के स्वाद का पेय या खाद्य पदार्थ

विशेषण

  • आधा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा