नृसिंह

नृसिंह के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

नृसिंह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भगवान विष्णु के चौथे अवतार का वह रूप जो आधे पुरुष और आधे सिंह के रूप में था, सिंहरूपी भगवान् विष्णु

    विशेष
    . हरिवंश में लिखा है कि सत्ययुग में दैत्यों के आदि पुरुष हिरण्यकशिपु ने घोर तप करके ब्रह्मा से वर माँग लिया कि न मैं देव, असुर, गंधर्व, नाग, राक्षस या मनुष्य के हाथ से मारा जा सकूँ, न अस्त्र, शस्त्र, वृक्ष, रौल तथा सूखे या गीले पदार्थ से मरूँ और न स्वर्ग, मर्त्य आदि किसी लोक में या दिन, रात किसी काल में मेरी मृत्यु हो सके। इस प्रकार का वर पाकर वह दैत्य अत्यंत प्रबल हो उठा और स्वर्ग आदि छीनकर देवताओं को बहुत सताने लगा। देवता लोग विष्णु भगवान् की शरण में गए। विष्णु ने उन्हें अभयदान देकर अत्यंत भीषण नृसिंह मूर्ति धारण की जिसका आधा शरीर मनुष्य का और आधा सिंह का था। जब यह नृसिंह मूर्ति हिरण्यकशिपु के पास पहुँची तब उसके पुत्र प्रह्लाद ने कहा कि यह मूर्ति 'देवी है, इसके भीतर सारा चराचर जगत् दिखाई पड़ता है। जान पड़ता है, अब दैत्यकुल नष्ट होगा। यह सुनकर हिरण्यकशिपु ने अपने दैत्यों से नृसिंह को मारने के लिए कहा। पर जितने दैत्य मारने गए सब नष्ट हुए। अंत में हिरर्णकशिपु आप उठकर युद्ध करने लगा। हिरण्यकशिपु के क्रुद्ध नेत्रों की ज्वाला से समुद्र का जल खलबला उठा, सारी पृथ्वी डाँवाडोल हुई और लोकों में हाहाकार मच गया। देवताऔं का आर्तनाद सुन नृसिंह भगवान् अत्यंत भीषण गर्जन करके दैत्य पर झपटे और उन्होंने उसका पेट फाड़ डाला।

  • श्रेष्ठ पुरुष
  • एक रतिबंध

नृसिंह के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

नृसिंह के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

नृसिंह के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see नृकेशरी

नृसिंह के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु का एक अवतार जिसका सिर सिंह जैसा और शरीर मनुष्य का सा होता है

नृसिंह के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • सिंह जैसे पराक्रम वाला व्यक्ति
  • विष्णु का चौथा अवतार

नृसिंह के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • ईश्वरक एक अवतार जनिक मुह सिंह-सन आ देह मनुख-सन छनि
  • (लाक्ष) परम क्रोधी लोक

Noun

  • an incarnation of god having body of man and face of lion.
  • (fig) furious man.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा