ओक

ओक के अर्थ :

ओक के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • घर , स्थान , निवासस्थान

    उदाहरण
    . सूर स्याम काली पर निरतत आवत हैं ब्रज ओक । . ओक की नींव पर हरि लोक बीलोकत गंग तरंग तिहारे ।

  • आश्रय , ठिकाना

    उदाहरण
    . ओक दै बिसोक किए लोकपति लोकनाथ रामराज भयो चारिहु चरन । . सेनानी की सटपट, चंद्र चित चटपट, अति अति अतंकत के ओक है ।

  • नक्षत्रों या ग्रहों का समूह , ढेर

    उदाहरण
    . घर घर नर नारी लसैं दिव्य रूप के ओक ।

  • पक्षी
  • एक बड़ा वृक्ष जो ठंडे प्रदेशों में पाया जाता है, वृषल , शूद्र
  • आनंद
  • ढेर; राशि

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • अँजुरी , अँजलि

    उदाहरण
    . अरी पनघटवाँ आनि अरै । अटपटि प्यास बरी ब्रजमोहन पलकनि ओक करै । . बैरी की नारि बिलख्खति गंग यों सूखि गयो मुख जीभ लुठानी । काढिये म्यान ते ओक करौं प्रिय तैं जु कह्यो तरवारि कै पानी ।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वमन करने की इच्छा, मतली

ओक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ओक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the hollow of a palm/the two palms formed into a cup (as for drinking water)

ओक के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • उलटी करो, उगलो

ओक के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंजलि

ओक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किवाड़ो-पटियों, पर्दो आदि के बीच झिरी जिसमें से झाँका जा सके, हाथ से पानी पीने के लिए बनाया दोनों हाथों की चुल्लू

ओक के ब्रज अर्थ

ओके, ओकि

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घर , निवास-स्थान

    उदाहरण
    . हरि-आज्ञा को पाइ, नाइ सिर, गयौ आपनै ओक ।

  • ग्रह-नक्षत्रों का समूह

संज्ञा

  • अंजलि

    उदाहरण
    . आछी ओक धरै प्यास-पीर सरसई है ।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कै , वमन , उल्टी

ओक के मगही अर्थ

संज्ञा

  • वमन, कै, मतली

ओक के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • वमन

Noun

  • vomit. cf औक।

ओक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • दोनों हाथों की अंजली ।

ओक के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अंजली, पानी पीने के लिए एक हाथ या दोनों हाथों की हथेली को मिला कर बनाई गई मुद्रा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा