पांचाल

पांचाल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पांचाल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बढई, नाई, जुलाहा, धोबी और चमार इन पाँचों का समुदाय
  • पांचाल का नरेश
  • पंचाल देश में रहने वाला व्यक्ति
  • पंचाल जाति के लोगों का देश जो भारत के पश्चिमोत्तर खंड में था
  • पंचाल जाति के लोग
  • भारत के पश्चिमोत्तर का एक देश
  • महाभारत में वर्णित एक राज्य

    उदाहरण
    . राजा द्रुपद पांचाल पर राज्य करते थे।


विशेषण

  • पांचाल देश का रहनेवाला
  • पांचाल देश संबंधी, पांचाल का
  • पंचाल देश में होनेवाला
  • पंचाल देश से संबंध रखनेवाला

पांचाल के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

पांचाल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भारत के सोलह महाजनपदों में से एक, जिसकी राजधानी कम्पिल थी. राजा ययाति की वंश परम्परा में राजा भद्राश्व द्वितीय के पाँच पुत्र मुद्गल, जय, बृहद्विषु, जवीनर और कपिल हुए. हस्तिनापुर राज्य इन पाँचों में बँटा और पाँचों राज्यों के इस क्षेत्र का नाम 'पांचाल' पड़ा

पांचाल के कुमाउँनी अर्थ

पाँचाल

विशेषण

  • पंचाल देश संबंधी, पंचाल देश का, पंचाल देश पर शासन करने वाला

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा