paaTaliputra meaning in hindi

पाटलिपुत्र

  • स्रोत - संस्कृत

पाटलिपुत्र के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (इतिहास) अजातशत्रु का बसाया हुआ मगध का एक प्रसिद्ध नगर जो आजकल पटना के नाम से प्रसिद्ध है, वर्तमान बिहार राज्य की राजधानी

    विशेष
    . प्राचीन पाटलिपुत्र वर्तमान पटना से प्रायः 21/2 मील पूर्व गंगा के तट पर जहाँ इस समय कुम्हरर नामक ग्राम है, स्थित था। खुदाई से वहाँ उसके बहुत से चिन्ह मिले हैं। बुद्ध की परवर्ती कई शताब्दियों में यह नगर भारत का सर्वप्रधान नगर और अत्यंत उन्नत तथा समृद्ध था। विदेशी यात्रियों ने अपने यात्रावृत्तांतों में इसकी बड़ी प्रशंसा लिखी है। प्राचीन पुस्तकों में इसका नाम पुष्पपुर और कुसुमपुर भी लिखा है। वर्तमान पटना शेरशाह सूरी का बसाया हुआ है।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा