paavaki meaning in hindi

पावकि

  • स्रोत - संस्कृत

पावकि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पावक का पुत्र, कार्तिकेय
  • इक्ष्वाकुवंशीय दुर्योधन की कन्या सुदर्शना का पुत्र सुदर्शन

    विशेष
    . मनु के पुत्र इक्ष्वाकुवंशीय सुदुर्जय नाम का एक पुत्र हुआ जिसे सुदर्शना नाम की एक कन्या थी। उसके रूप लावण्य पर मुग्ध होकर पावक या अग्निदेव रूप बदलकर दुर्योधन के यहाँ आए और उन्होंने कन्या के लिए प्रार्थना की। दुर्योधन सम्मत न हुए। पावक देवता निराश होकर चले गए। एक बार राजा ने यज्ञ किया। यज्ञ में अग्नि ही प्रज्वलित न हुई। राजा और ऋत्विक लोगों ने अग्नि की बहुत उपासना की। पावक ने प्रकट होकर फिर कन्या माँगी। दुर्योधन ने कन्या का विवाह उनके साथ कर दिया। अग्नि देवता उस कन्या के साथ मूर्ति धारण कर माहिष्मती पुरी में रहने लगे। पावक से जो पुत्र सुदर्शना को हुआ उसका नाम सुदर्शन पड़ा। वह बड़ा धर्मात्मा और ज्ञानी था।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा