पछाड़

पछाड़ के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

पछाड़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बहुत अधिक शोक आदि के कारण खड़े-खड़े बेसुध होकर गिर पड़ना, अचेत होकर गिरना, मूर्च्छित होकर गिरना
  • पछाड़े जाने की अवस्था या भाव
  • पछाड़ने की क्रिया या भाव

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुश्ती का एक पेंच

    विशेष
    . जब शत्रु सामने रहता है तब एक हाथ उसकी जाँघों के नीचे से निकालकर पीछे की ओर से उसका लँगोट पकड़ते हैं और दूसरा हाथ उसकी पीठ पर से घुमाकर उसकी बगल में अड़ाते हैं और इस प्रकार उसे उठाकर चित फेंक देते हैं। इसमें अधिक बल की आवश्यकता होती है।

पछाड़ से संबंधित मुहावरे

पछाड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a dashdown, violent fall on the back, sudden fall, falling back in a swoon

पछाड़ के अंगिका अर्थ

पछाड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मूर्छित होकर गिरना

पछाड़ के कुमाउँनी अर्थ

पछाड़

विशेषण

  • देर से पकने वाली फ़सल, पीछे से संबंधित, बाद की घटना

पछाड़ के गढ़वाली अर्थ

पछाड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पछाड़ने या गिर पड़ने का भाव

Noun, Feminine

  • falling down, fainting.

पछाड़ के ब्रज अर्थ

पछाड़, पछार

सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग

  • पूर्ण रूप से ज़मीन पर गिर जाना
  • पछाड़ना, प्रतिद्वंद्वी को हराना

पछाड़ के मगही अर्थ

पछाड़

संज्ञा

  • (पिछड़ना) पछड़ने की क्रिया या भाव
  • कुश्ती में पटका जाना
  • भूमि पर गिरने की दशा, अचेत या मूर्च्छित होकर ज़मीन पर गिरना
  • किसी प्राणी या वस्तु का पीछे का भाग
  • घोड़े के पिछले दोनों पैरों को बाँधकर खूँटे में बाँधने की मोटी रस्सी
  • दे. 'अगाड़-पिछाड़'

पछाड़ के मैथिली अर्थ

पछाड़

संज्ञा

  • पतन, पराजय
  • पृष्ठ भाग, पाछु

Noun

  • down-fall.
  • rear.

पछाड़ के मालवी अर्थ

पछाड़

विशेषण

  • गिराना, पछाड़ना, मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा