पड़ताल

पड़ताल के अर्थ :

पड़ताल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • checking up, testing
  • survey
  • investigation
  • collation
  • re-measurement (of a field etc.)
  • re-vetting
  • hence पड़तालना (v)

पड़ताल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी वस्तु या बात आदि के विषय में भलीभाँति की जाने वाली छानबीन या निरीक्षण, जाँच
  • पड़तालना क्रिया का भाव, किसी वस्तु की सूक्ष्म छानबीन, भलीभाँति जाँच या देखभाल, ग़ौर के साथ किसी चीज़ की जाँच, अन्वीक्षण, अनुसंधान

    विशेष
    . इस अर्थ में यह शब्द प्राय: 'जाँच' के साथ यौगिक रूप में बोला जाता है, अकेले क्वचित् प्रयुक्त होता है।

    उदाहरण
    . वे हिसाब की जाँच पड़ताल करने आए थे।

  • किसानों के खेतों की जाँच के बाद उसमें किया जाने वाला संशोधन या सुधार, पटवारियों या क़ानूनगो द्वारा भूमि की माप, बोई गई फ़सल, बोने वाले के नाम आदि से संबंधित की जाने वाली जाँच

    विशेष
    . यह जाँच ख़रीफ़, रबी और फ़स्ल जायद नामक तीनों कालों के लिए अलग-अलग तीन बार होती है। खेत में कौन सी चीज़ बोई गई है, किसने बोई है, खेत सींचा गया है या नहीं, सींचा गया है तो कहाँ से जल लाकार सींचा गया है, आदि बातें इस जाँच में लिखी जाती हैं। गाँव का पटवारी प्रत्येक पड़ताल के बाद जिंसवार एक नक्शा बनाता है। इस नक्शे से माल के अधिकारियों को यह मालूम होता है कि इस वर्ष कोन सी चीज़ कितने बीघे बोई गई है, उसकी क्या अवस्था है और वह कितनी उपजेगी, आदि।

    उदाहरण
    . आज मैंने अपना खाता पड़ताल के लिए पटवारी को दिया है।

  • मार

    विशेष
    . इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग बहुधा बालकों को ही मारने पिटने के संबंध में होता है।

पड़ताल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पड़ताल के अंगिका अर्थ

पड़ताल

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनुसंधान

पड़ताल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पटवारी कानूनगो द्वारा खेतों की उपज की विशेष जाँच, किसी वस्तु की परख, जाँच-पड़ताल

क्रिया

  • पड़ताल, जाँच करना, छान-बीन करना

पड़ताल के ब्रज अर्थ

पड़ताल

सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, सकर्मक

  • अच्छी तरह की जाने वाली छानबीन
  • संशोधन ; तुलना , बराबरी
  • अच्छी तरह से छानबीन करना

पड़ताल के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • जाँच, खोज; खेत की नापी; पैमाइश, किसी विषय-वस्तु की तह तक जाने का काम, सूक्ष्म छानबीन

  • जाँच-पड़ताल-दे पड़ताल'

पड़ताल के मालवी अर्थ

पड़ताल

विशेषण

  • जाँच, परखना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा