पहुँच

पहुँच के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

पहुँच के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • reach
  • access
  • arrival, intimation of arrival
  • receipt

पहुँच के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी स्थान तक गति, किसी स्थान तक अपने को ले जाने की क्रिया या शक्ति

    उदाहरण
    . टोपी बहुत ऊँचे पर है, मेरी पहुँच के बाहर हैं।

  • किसी स्थान तक लगातार फैलाव, किसी स्थान पर्यंत विस्तार
  • समीप तक गति, गुज़र, पैठ, प्रवेश, रसाई

    उदाहरण
    . यदि उनतक आपकी पहुँच हो तो मेरी यह विनय अवश्य सुनाइए।

  • किसी वस्तु या व्यक्ति के कहीं पहुँचने की सूचना, प्राप्तिसूचना, रसीद

    उदाहरण
    . कृपया पत्र की पहुँच लिखिएगा।

  • किसी विषय को समझने या ग्रहण करने की शक्ति, मर्म या आशय समझने की शक्ति, पकड़, दौड़

    उदाहरण
    . यह विषय बुद्धि की पहुँच के बाहर है।

  • जानकारी का विस्तार, अभिज्ञता की सीमा, परिचय, प्रवेश, दख़ल

    उदाहरण
    . इस विषय में इनकी अच्छी पहुँच है।

पहुँच के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पहुँच के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पहुँचने की शक्ति

पहुँच के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पहुँचने की क्रिया या भाव
  • ऐसा स्थान तक जहाँ तक कोई पहुँच सकता है
  • ज्ञान की सीमा
  • हाथ में पहनने का स्त्रियों का एक प्रसिद्ध गहना, कलाई और कोहनी के मध्य का भाग-पहुँची

पहुँच के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • पहुँचने की क्रिया या भाव, प्रवेश
  • पैठ
  • रसीद
  • प्राप्ति की सूचना
  • किसी विषय का होने वाला ज्ञान या परिचय, ज्ञान की सीमा

अकर्मक क्रिया

  • किसी स्थान तक गति, किसी स्थान तक अपने को ले जाने की क्रिया या शक्ति

    उदाहरण
    . टोपी बहुत ऊँचे पर है, मेरी पहुँच के बाहर हैं।

  • किसी स्थान तक लगातार फैलाव, किसी स्थान पर्यंत विस्तार
  • समीप तक गति, गुज़र, पैठ, प्रवेश, रसाई

    उदाहरण
    . यदि उनतक आपकी पहुँच हो तो मेरी यह विनय अवश्य सुनाइए।

  • किसी वस्तु या व्यक्ति के कहीं पहुँचने की सूचना, प्राप्तिसूचना, रसीद

    उदाहरण
    . कृपया पत्र की पहुँच लिखिएगा।

  • किसी विषय को समझने या ग्रहण करने की शक्ति, मर्म या आशय समझने की शक्ति, पकड़, दौड़

    उदाहरण
    . यह विषय बुद्धि की पहुँच के बाहर है।

  • जानकारी का विस्तार, अभिज्ञता की सीमा, परिचय, प्रवेश, दख़ल

    उदाहरण
    . इस विषय में इनकी अच्छी पहुँच है।

पहुँच के मगही अर्थ

संज्ञा

  • समझ
  • पकड़, पैठ
  • पहुँचने की सूचना
  • पावती, रसीद
  • परिचय, जानकारी
  • फैलाव, पसार

पहुँच के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • सम्प्राप्ति

Noun

  • arrival.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा