paN meaning in hindi
पण के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- कोई खेल जिसमें हारनेवाले को कुछ परिमित धन अथवा की निर्दिष्ट वस्तु जीतनेवाले को देनी पड़े, कोई कार्य जिसमें बाजी बदी गई हो, जूआ, द्यूत
-
प्रतिज्ञा, शर्त, मुआहिदा, कौल करार, संधि
उदाहरण
. मेरा स्त्रीत्व क्या इतने का भी आधिकारी नहीं कि अपने को स्वामी समझनेवाला पुरुष उसके लिये प्राणों का पण लगा सके । - वह वस्तु जिसके देने का करार या शर्त हो, जैसे, किराया, भाड़ा, परिश्रमिक आदि
- मोल, कीमत, मूल्य, ५, फीस, शुल्क
- धन, संपत्ति, जायदाद
- क्रय विक्रय की वस्तु, सौदा
- व्यवहार, व्यापार, व्यवसाय
- स्तुति, प्रशंसा,
- किसी के मत से और किसी के मत से २० माशे के बराबर ताँबे का टुकड़ा जिसका व्यवहार सिक्के की भाँति किया जाता था
- मद्यविक्रेता, कलाल
- गृह, घर, वेश्म
- प्राचीन काल की एक विशेष नाप जो एक मुट्ठी अनाज के बराबर होती थी
पण के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएपण के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएपण के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएपण के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a bet
पण के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- तांबे का सिक्का जो 24 कौड़ी मूल्य का होता था, नेपाल में लिच्छबी वंश के समय प्रचलित सिक्का
क्रिया
- प्रण करना, बाजी लगाना
क्रिया-विशेषण
-
पर
उदाहरण
. कुणपन-भितेरपण।
पण के गढ़वाली अर्थ
- परन्तु, लेकिन, पर
- but.
पण के मालवी अर्थ
अव्यय
- परन्तु, पर, प्रण, प्रतिज्ञा।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा