पराया

पराया के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पराया के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • pertaining or belonging to another, not one's own, alien, foreign

पराया के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जिसका संबंध दूसरे से हो, दूसरे का, अन्य का

    उदाहरण
    . पराया माल, पराया धन, पराई स्त्री, पराई संपत्ति आदि। . औ जानहि तन होइहि नासू। पोखै मास पराये मासू। . मुनिहिं मोह मन हाथ पराये। हँसहिं संभु गन अति सचुपाये।

  • जो आत्मीय न हो, जो स्वजनों में न हो, आत्मीय से भिन्न, 'अपना' का विलोम, गै़र, बिराना, बेगाना, अजनबी

    उदाहरण
    . बिगरत अपनो काज है हँसत पराये लोग।

  • अपने कुटुंब या समाज से बाहर का

    उदाहरण
    . वह पराये लोगों की भी सहायता करता है।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जिसे हम अपना नहीं समझते

पराया के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पराया से संबंधित मुहावरे

पराया के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • दूसरे का पराया

पराया के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • दूसरे का, अन्य का

अन्य भारतीय भाषाओं में पराया के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

पराया - پرایا

पंजाबी अर्थ :

पराइआ - ਪਰਾਇਆ

गुजराती अर्थ :

पारकुं - પારકું

बीजानुं - બીજાનું

कोंकणी अर्थ :

परको

दूसरो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा