parashuraam meaning in english

परशुराम

परशुराम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

परशुराम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the great son of the seer Jamdagni, and a sworn enemy of the kshatriyas, who annihilated the kshatriyas twenty-one times and ultimately suffered a defeat at the hands of राम

परशुराम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रेणुका और जमदग्नि ऋषि के एक पुत्र जो विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं और जिन्होंने 21 बार क्षत्रियों का नाश किया था

    विशेष
    . पुराणों के अनुसार एक दिन राजा कार्तवीर्य सहस्त्रार्जुन परशुराम के पिता जमदग्नि के आश्रम पर आया और आश्रम के पेड़-पौधों को उजाड़कर कामधेनु का बछड़ा लेकर चल दिया। परशुराम ने आकर जब यह सुना तब वे तुरंत दौड़े और कार्तवीर्य की सहस्त्र भुजाओं को फरसे से काट डाला। सहस्त्रार्जुन के कुटुंबियों और साथियों ने एक दिन आकार जमदग्नि से बदला लिया और उन्हें वाणों से मार डाला। परशुराम ने आश्रम पर आकर जब यह देखा तब पहले तो बहुत विलाप किया, फिर संपूर्ण क्षत्रियों के नाश की प्रतिज्ञा की। उन्होंने शस्त्र लेकर सहस्त्रार्जुन के पुत्र-पौत्रादि का बध करके क्रमशः सारे क्षत्रियों का नाश किया। परशुराम की इस क्रूरता पर ब्राह्मण समाज में उनकी निंदा होने लगी और परशुराम दया से खिन्न हो वन में चले गए। एक दिन विश्वामित्र के पौत्र परावसु ने परशुराम से कहा कि 'अभी जो यज्ञ हुआ था उसमें न जाने कितने प्रतापी राजा आए थे, आपने पृथ्वी को जो क्षत्रियविहीन करने की प्रतिज्ञा की थी वह सब व्यर्थ थी'। परशुराम इस पर क्रुद्ध होकर फिर निकले और जो क्षत्रिय बचे थे उन सबका बाल-बच्चों के सहित संहार किया। गर्भवती स्त्रियों ने बड़ी कठिनता से इधर-उधर छिपकर अपनी रक्षा की। क्षत्रियों का नाश करके परशुराम ने अश्वमेध यज्ञ किया और उसमें सारी पृथ्वी कश्यप को दान दे दी। पृथ्वी क्षत्रियों से सर्वथा रहित न हो जाय इस आभिप्राय से कश्यप ने परशुराम से कहा 'अब यह पृथ्वी हमारी हो चुकी अब तुम दक्षिण समुद्र की ओर चले जाओ।' परशुराम ने ऐसा ही किया।

परशुराम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा