• स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - परछाहीं, परिछाहीं, परछाँई

परछाई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रकाश के मार्ग में पड़नेवाले किसी पिंड का आकार जो प्रकाश से भिन्न दिशा की ओर छाया या अंधकार के रूप में पड़ता है, किसी वस्तु की आकृति के अनुरूप छाया जो प्रकाश के अवरोध के कारण पड़ती है, छायाकृति, प्रतिच्छाया

    उदाहरण
    . मन थिर करहु देव डर नाहीं। भरतहिं जान राम परिछाहीं। . उन्होंने कृष्ण के ह्लदय में अपनी परछाहीं देखकर यह समझ लिया कि इनके ह्वदय में कोई दूसरी गोपी बसती है। . लड़का दीवार पर अपनी परछाई देखकर डर गया। . बच्चा अपनी परछाईं को देखकर प्रसन्न हो रहा है।

  • जल, दर्पण आदि पर पड़ा हुआ किसी पदार्थ का पूरा प्रतिरूप, प्रतिबिंब, अक्स

परछाई के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

परछाई के कन्नौजी अर्थ

परछाईं

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी की छाया

परछाई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रतिच्छाया-परछाई से डरबो-मामूली बात से भी डरना, बहुत अधिक डरना

परछाई के ब्रज अर्थ

परछाँहि, परछाँही, परछया

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रतिबिंब, छाया

    उदाहरण
    . इत ऐहै परछाँहि द्रुमनि की ।

परछाई के मगही अर्थ

परछाहीं

संज्ञा

  • देखिए : 'पनछहरी'

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा