पर्वत

पर्वत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पर्वत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a mountain
  • hill
  • high heap or dump

पर्वत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ज़मीन के ऊपर वह बहुत अधिक उठा हुआ प्राकृतिक भाग जो आस-पास की ज़मीन से बहुत अधिक ऊँचा होता है और जो प्रायः पत्थर ही पत्थर होता है, पहाड़

    विशेष
    . बहुत अधिक ऊँची सम भूमि पर्वत नहीं कहलाती। पर्वत उसी को कहते हैं जो आस-पास की भूमि को देखते हुए बहुत अधिक ऊँचा हो। कई देशों में अनेक ऐसी अधित्यकाएँ या ऊँची समतल भूमियाँ हैं जो दूसरे देशों पहाड़ों से कम ऊँची नहीं हैं, परंतु न तो वे आस-पास की भूमि से ऊँची हैं और न कोणाकार; अतः वे पर्वत के अंतर्गत नहीं हैं। साधारण पर्वतों पर प्रायः अनेक प्रकार की धातुएँ, वनस्पतियाँ और वृक्ष आदि होते हैं और बहुत ऊँचे पर्वतों का ऊपरी भाग, जिसे पर्वत की चोटी या शिखर कहते हैं, बहुधा बर्फ़ से ढँका रहता है। कुछ पर्वत ऐसे भी होते हैं जिन पर वनस्पतियाँ तो बिलकुल नहीं या बहुत कम होती हैं परंतु जिनकी चोटी पर गड्डा होता है, जिसमें से सदा अथवा कभी-कभी आग निकला करती है; ऐसे पर्वत ज्वालीमुखी कहलाते हैं। (दे॰ ज्वाला- मुखी पर्वत)। पर्वत प्रायः श्रेणी के रूप बहुत दूर तक गए हुए मिलते हैं। पुराणों में पर्वतों के संबंध में अनेक कथाएँ हैं। सबसे आधिक प्रसिद्ध कथा यह है कि पहले पर्वतों के पंख होते थे। अग्निपुराण में लिखा है कि एक बार सब पर्वत उड़कर असुरों के निवास स्थान समुद्र में पहुँचकर उपद्रव करने लगे, जिसके कारण असुरों ने देवताओं से युद्ध ठान दिया। युद्ध में विजय प्राप्त करने के उपरांत देवताओं ने पर्वतों के पर काट दिए और उन्हें यथास्थान बैठा दिया। कालिका पुराण में लिखा है कि जगत् की स्थिति के लिए विष्णु ने पर्वतों को कामरूपी बनाया था- वे जब जैसा रूप चाहते थे, तब वैसा रूप धारण कर लेते थे। पौराणिक भूगोल में अनेक पर्वतों के नाम आए हैं और उनके विस्तार आदि का भी उनमें बहुत कुछ वर्णन है। वराहपुराण में लिखा है कि श्रेष्ठ पर्वतों पर देवता लोग और दूसरे पर्वतों पर दानव आदि निवास करते हैं। इसके अतिरिक्त किसी पर्वत पर नागों का, किसी पर सप्तार्षियों का, किसी पर ब्रह्मा का, किसी पर अग्नि का, किसी पर इंद्र का निवास माना गया है। पर्वत कहीं-कहीं पृथ्वी को धारण करने वाले और कहीं-कही उसके पति भी माने गए हैं।

    उदाहरण
    . हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में है।

  • पर्वत की तरह किसी चीज़ का लगा हुआ बहुत ऊँचा ढेर

    उदाहरण
    . देखते-देखते उन्होंने पुस्तकों का पर्वत लगा दिया।

  • पुराणानुसार एक देवर्षि का नाम जिनकी नारद ऋषि के साथ बहुत मित्रता थी

    उदाहरण
    . पर्वत नारद के मित्र थे।

  • एक प्रकार की मछली जिसका मांस वायुनाशक, स्निग्ध, बलवर्धक और शुक्रकारक माना जाता है
  • वृक्ष, पेड़
  • एक प्रकार का साग
  • दशनामी संप्रदाय के अंतर्गत एक प्रकार के संन्यासी, ऐसे संन्यासी पुराने ज़माने में ध्यान और धारण करके पर्वतों के नीचे रहा करते थे

    उदाहरण
    . पर्वत ज्योतिर्मठ में रहते थे।

  • महाभारत के अनुसार एक गंधर्व का नाम

    उदाहरण
    . पर्वत का वर्णन महाभारत में मिलता है।

  • संभूति के गर्भ से उत्पन्न मरीचि के एक पुत्र का नाम, सात की संख्या का वाचक शब्द
  • पहाड़ी किला

    विशेष
    . चाणक्य के मत से पर्वतदुर्ग सब दुर्गों से उत्तम होता है।

पर्वत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पर्वत के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • पहाड़, गिरि

पर्वत के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पहाड़

Noun

  • mountain, hill.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा