पसंद

पसंद के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

पसंद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • liking
  • choice
  • taste

पसंद के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • रुचि के अनुकूल, रुचिकर; प्रिय; मनभावन
  • जो अच्छा लगे

    विशेष
    . इस शब्द के साथ जो यौगिक क्रियाएँ जुड़ती हैं वे अकर्मक होती हैं।

    उदाहरण
    . अगर वह चीज आपको पसंद हो तो आप ही ले लीजिए। . हमें यह कपड़ा पसंद है। . वह किताब मुझे पसंद आ गई।

  • मनोनीत, मंज़ूर, स्वीकृत
  • आकार-प्रकार, गुण, रूप आदि के विचार से जो मन को भला तथा रुचिकर प्रतीत हुआ हो और इसलिए जिसे अनेकों या बहुतों में से वरण किया या उसे वरीयता दी गई हो

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अच्छा लगने की वृत्ति, अभिरुचि

    उदाहरण
    . आपकी पसंद भी बिल्कुल निराली है।

  • स्वीकृति, मंजूरी
  • प्राथमिकता, प्रधानता, तरजीह
  • वह जो किसी विशेष गुण आदि के कारण किसी को अच्छा लगे

    उदाहरण
    . आप अपनी पसंद की खरीद लें ।

  • चयनित व्यक्ति, वस्तु आदि
  • मन को अच्छा लगने का भाव

प्रत्यय

  • पसंद करनेवाला, जैसे, हकपसंद
  • पसंद आनेवाला, जैसे, दिलपसंद, मनपसंद

पसंद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पसंद के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रुचि, रुचि के अनुकूल, जो मन को जंचे

Noun, Feminine

  • liking.

पसंद के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति सद्भाव आकर्षण या शुभ कामनापूर्ण आकर्षण, खाने-पहिनने, देखने या अन्य किसी प्रकार बर्ताव में लाने में अच्छा लगने का भाव

पसंद के मगही अर्थ

संज्ञा, विशेषण

  • दे. पसीन', पसंद पर चढ़ल-जंचना, पाने की इच्छा सँजोना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा