फाल्गुन

फाल्गुन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - फागुन

फाल्गुन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक चांद्र मास का नाम जिसमें पूर्णमासी के दिन चंद्रमा का उदय पूर्वा फाल्गुनी या उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होता है

    विशेष
    . यह महीना माघ के समाप्त हो जाने पर प्रारंभ होता है। इसी महीने की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है।

  • शिशिर ऋतु का दूसरा महीना, माघ के बाद का महीना

    विशेष
    . यद्यपि इस महीने की गिनती पतझड़ या शिशिर में है तथापि वसंत का आभास इसमें दिखाई देने लगता है। जैसे— नई पत्तियाँ निकलना आरंभ होना, आमों में मंजरी लगना, टेसू फूलना इत्यादि। इस महीने की पूर्णिमा को होलिका-दहन होता है। वह आनंद का महीना माना जाता है। इस महीने में जो गीत गाए जाते हैं उन्हें फाग कहते हैं।

    उदाहरण
    . ऋतु फागुन नियरानी, कोई पिया से मिलावे।

  • दूर्वा नामक सोमलता

    विशेष
    . शतपथ ब्राह्मण में इसे दो प्रकार का लिखा है, एक लोहितपुष्प, दूसरा चारुपुष्प।

  • अर्जुन का नाम

    उदाहरण
    . नयनन मिलत लई कर गहि के फाल्गुन चले पराय। सुनि बलदेव क्रोध अति बाढ़ेउ कृष्ण शांत किय आय।

  • अर्जुन नामक वृक्ष
  • एक तीर्थ का नाम
  • वृहस्पति का एक वर्ष जिसमें उसका उदय फाल्गुनी नक्षत्र में होता है

फाल्गुन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the twelfth and last month of the year according to the Hindu calendar
  • the last month of the year according to the Hindu calendar

फाल्गुन के अंगिका अर्थ

फागुन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • माघ के बाद का महीना फाल्गुन

फाल्गुन के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चैत के पहले का महीना

फाल्गुन के कन्नौजी अर्थ

फागुन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विक्रम संवत् का बारहवाँ मास, जो माघ के बाद आता है जिसमें होली होती है, फाल्गुन मास

फाल्गुन के कुमाउँनी अर्थ

फागुण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • माघ के बाद आने वाला महीना, फाल्गुन का महीना

फाल्गुन के गढ़वाली अर्थ

फागुण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विक्रमी संवत् का अंतिम महीना, माघ के बाद का महीना, फाल्गुन, फागुन

Noun, Masculine

  • twelfth or the last month of Vikrami or Hindu calendar.

फाल्गुन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फाल्गुन का महीना, विक्रम संवत् का बारहवाँ महीना

फाल्गुन के ब्रज अर्थ

फागुन, फागुण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विक्रमी संवत् का बारहवाँ महीना

फाल्गुन के मैथिली अर्थ

फागुन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वर्ष का अंतिम मास
  • बारहवाँ महीना

Noun, Masculine

  • last month of year
  • 12th month

फाल्गुन के मालवी अर्थ

फागन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फाल्गुन मास

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा