फंदा

फंदा के अर्थ :

फंदा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a trap
  • jump, leaping, bounce
  • noose, gin, snare
  • loop
  • trick

फंदा के हिंदी अर्थ

फाँदा

संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • रस्सी या बाल आदि की बनी हुई फाँस, रस्सी, तागे आदि का घेरा जो किसी को फँसाने के लिए बनाया गया हो, फनी, फाँद

    उदाहरण
    . पनिहारिन गगरी को फंदे में फँसाकर पानी निकालने लगी। . गुरु मुख सती महा परसादा। बाबत मेटै करम कर फाँदा।

  • पाश, फाँस, जाल

    उदाहरण
    . ठगति फिरति ठगिनी तुम नारि। फँसिहारिनि, बटपारिनि हम भई आपुन भए सुधर्मा भारि, फंदा फाँस कमान बान सौ, काहूँ देख्यो डारत मारि। . अक्षर आस ते फंदा परे। अक्षर लखे तो फंदा टरे।

  • बंधन, दुःख, कष्ट

    उदाहरण
    . परिवा छट्ठ एकादस नंदा। दुइज सत्तिमी द्वादस फंदा।

  • क्रोशिए, सलाई आदि की एक बार की बुनाई

    उदाहरण
    . उसने एक फंदा सीधा और एक फंदा उलटा बुनकर यह नमूना बनाया है ।

  • इस तरह की गई व्यवस्था या परिस्थिति जिसमें फँसने के बाद छुटकारा नहीं होता है
  • पशु-पक्षियों को फँसाने के लिए रस्सियों आदि से बुना गया जाल
  • कोई ऐसी कपटपूर्ण बात या योजना जिसका मुख्य प्रयोजन किसी को फँसाना होता है, कपटपूर्ण योजना, छल, प्रपंच, धोखा
  • खाते या पीते समय अचानक से बात करने या हँसी आदि आने से भोजन का श्वासनली में अटकना जिससे बहुत खाँसी आने लग जाए, ठसकी

फंदा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फंदा से संबंधित मुहावरे

फंदा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फँसाने के लिए लगाया हुआ रस्से आदि का घेरा
  • कष्ट, दुःख
  • पाश, फाँस, जाल

फंदा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सरकीली गाँठों वाली रस्सी, तार आदि का विशेष प्रकार का घेरा जिसमें फँसने से प्राणी बँध जाता है, फाँस, गिरह
  • पशु-पक्षियों को फँसाने का जाल
  • बंधन
  • छल, प्रपंच, धोखा
  • दुःख, कष्ट

फंदा के गढ़वाली अर्थ

  • रस्सी में सरकने अथवा खिसकने वाली गाँठ, फाँस, बंधन
  • फँसाने वाली वस्तु

  • a noose, a knot, a trap.

फंदा के बुंदेली अर्थ

फँदा, फन्दा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फंदा
  • जाल के छेद

फंदा के ब्रज अर्थ

फंदरा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फंद, जाल

सकर्मक क्रिया

  • ऐसा काम करना जिससे कोई फंदे में फँसे

फंदा के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • फँसाने का घेरा, जाल या ढाँचा
  • बंधन, रस्सी आदि का ऐसी लपेट जो जरूरत के मुताबिक कसा या ढीला किया जा सके

फंदा के मैथिली अर्थ

फन्दा

  • पाश, फनकी
  • ओझरओट, झंझट

  • snare, trap.
  • entanglement, trouble.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा