फोड़ा

फोड़ा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

फोड़ा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a boil
  • ulcer, tumour

फोड़ा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का शोथ या उभार जो शरीर में कहीं पर कोई दोष संचित होने से उत्पन्न होता है तथा जिसमें जलन और पीड़ा होती है तथा रक्त सड़कर पौब के रुप में हो जाता है, व्रण, आप से आप होने वाला उभरा हुआ घाव, बड़ी फुंसी

    विशेष
    . सुश्रुत के अनुसार व्रण या घाव दो प्रकार के होते हैं- शारीर और आंगतुक। चरक संहिता में भी निज और आगंतुक ये दो भेद कहे गए हैं। शरीर वा निज व्रण वह घाव है जो शरीर में आपसे आप भीतरी दोष के कारण उत्पन्न होता है। इसी को फोड़ा कहते हैं। वैद्यक के अनुसार वात, पित्त, कफ या सन्निपात के दोष से ही शरीर के किसी स्थान पर शारीर व्रण या फोड़ा होता है। दोषों के अनुसार व्रण के भी वातज, पित्तज, कफज, तीन भेद किए गए हैं। वातज व्रण कड़ा या खुरखुरा, कृष्णवर्ण, अल्पस्रावयुक्त होता है और उसमें सुई चुभने की पीड़ा होती है। पित्तज व्रण बहुत दुर्गंधयुक्त होता है औऱ उसमें दाह, प्यास और पसीने के साथ ज्वर भी होता है। कफज व्रण पीलापन लिए गीला, चिपचिपा और कम पीड़ावाला होता है।

    उदाहरण
    . वह प्रतिदिन फोड़े की मरहम-पट्टी कराता है।

फोड़ा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फोड़ा के अंगिका अर्थ

फोड़ा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का जख्म या उभाड़ जो शरीर पर रूधिर के बिगडने से उत्पन्न हो जाता है

फोड़ा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर में किसी स्थान पर होने वाला पीड़ाकारक शोथ, बड़ी फुन्सी

फोड़ा के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बड़ी फुंसी, जिसके पक जाने पर भीतर से पीप निकलता है

Noun, Masculine

  • a big boil, a sore.

फोड़ा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मवाद भरा हुआ शोध

फोड़ा के ब्रज अर्थ

फोरा

पुल्लिंग

  • स्फोटक

फोड़ा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • देखिए : 'फोरा'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा