पिंगला

पिंगला के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पिंगला के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • one of the three main canals of the body (the other two being इडा and सुषुम्ना) as described by the Haṭḥyogī:s)
  • an exceptionally pretty damsel

पिंगला के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हठयोग और तंत्र में जो तीन प्रधान नाड़ियाँ मानी गई हैं उनमें से एक

    विशेष
    . दस नाड़ियों में से इला, पिंगला और सुषुम्ना ये तीन प्रधान मानी गई हैं। शरीर के बाएँ भाग में पिंगला नाड़ी होती है। ये तीनों क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और शिव स्वरुपिणी हैं। तंत्रसार में लिखा है, इला नाड़ी में चंद्र और पिंगला नाड़ी में सूर्य का निवास रहता है। जिस समय पिंगला नाड़ी कार्य करती है उस समय साँस दाहिने नथने से निकलती है। प्रणतोषिणी में बहुत से कार्य गिनाए गए हैं जो यदि पिंगला नाड़ी के कार्यकाल में किए जाएँ तो शुभ फल देते हैं। जैसे— कठिन विषयों का पठनपाठन, स्त्रीप्रसंग, नाव पर चढ़ना, सुरापान, शत्रु के नगर ढाना, पशु, बेचना, जुई खेलना, इत्यादि।

  • लक्ष्मी का नाम
  • गोरोचन
  • शीशम का पेड़
  • एक चिड़िया

    उदाहरण
    . आम की डाल पर पिंगला बैठी है।

  • राजनीति
  • दक्षिण दिग्गज की स्त्री

    उदाहरण
    . पिंगला का उल्लेख प्राचीन कथाओं में आता है।

  • एक धातु, पीतल
  • एक वेश्या का नाम

    विशेष
    . इसकी कथा भागवत में इस प्रकार है। विदेह नगर में पिंगला नाम की एक वेश्या रहती थी। उसने एक दिन एक सुंदर धनिक को जाते देखा। उसके लिए वह बेचैन हो उठी पर वह न आया। रात भर वह उसी की चिंता में पड़ी रही। अंत में उसने विचार किया कि मैं कैसी नासमझ हूँ कि पास में कांत रहते दूर के कांत के लिए मर रही हूँ। इस प्रकार उसे यह ज्ञान हो गया कि आशा ही सारे दुःखों का मूल है। जिन्होंने सब प्रकार की आशा छोड़ दी है वे ही सुखी हैं। उसने भगवान् के चरणों में चित्त लगाया और शांति प्राप्त की। महाभारत में भी जहाँ भीष्म ने युधिष्ठिर को मोक्ष धर्म का उपदेश किया है वहाँ इस पिंगला वेश्या का उदाहरण दिया है। सांख्यसुत्र में भी 'निराशः सुखी पिंगलावत्' आया है।

    उदाहरण
    . पिंगला का उल्लेख बहुत कम मिलता है।

पिंगला के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

पिंगला के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • शरीरस्थ नाड़ी, गोरोचन
  • लक्ष्मी
  • एक चिड़िया

पिंगला के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राजा भर्तृहरि की स्त्री का नाम
  • हठयोग की और तन्त्र में शरीर की तीन प्रधान नाड़ियों में से एक
  • लक्ष्मी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा