प्रांत

प्रांत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

प्रांत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a province
  • territory
  • country
  • district

प्रांत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी देश का वह विभाग जिसके निवासियों की शासन-पद्धति, भाषा, रहन-सहन, व्यवहार आदि औरों से भिन्न और स्वतंत्र हो, प्रदेश, जैसे— संयुक्त प्रांत, पंजाब प्रांत

    उदाहरण
    . स्वतंत्र भारत में अब उनतीस प्रांत हो गए हैं।

  • किसी प्रदेश में रहने वाले लोग

    उदाहरण
    . पूरा प्रांत महँगाई के कारण परेशान है।

  • ज़मीन का एक भाग

    उदाहरण
    . ग्रामीण प्रांतों (क्षेत्रों) में अभी भी बिजली की समस्या बनी हुई है।

  • किनारा, छोर, सिरा

    उदाहरण
    . अधरों के प्रांतों पर खेलती रेखाएँ, सरस तरंग भंग लेती हुई हास्य की।

  • अंत, शेष भाग, सीमा
  • ओर, दिशा, तरफ़
  • कोना (जैसे—आँख का)
  • एक ऋषि का नाम
  • प्रांत ऋषि के गोत्र के लोग

प्रांत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

प्रांत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देश का कोई बड़ा भाग, प्रदेश
  • अंत, शेष भाग
  • सिरा, छोर, किनारा

प्रांत के मैथिली अर्थ

प्रान्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रदेश, क्षेत्र, इलाक़ा

Noun, Masculine

  • locality, region, province

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा