प्रारब्ध

प्रारब्ध के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

प्रारब्ध के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • destiny, fate, lot

प्रारब्ध के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • आरंभ किया हुआ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तीन प्रकार के कर्मों में से वह जिसका फलभोग आरंभ हो चुका हो
  • वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है, भाग्य, कि़स्मत, नियति

    उदाहरण
    . जो प्रारब्ध में होगा वही मिलेगा।

  • वह कार्य आदि जो आरंभ कर दिया गया हो
  • पूर्वजन्म या पूर्वकाल में किए हुए अच्छे और बुरे वे कर्म जिनका वर्तमान में फल भोगा जा रहा हो
  • कर्मों का फल भोग

    विशेष
    . इसके दो मुख्य भेद हैं—(क) संचित प्रारब्ध जो पूर्व जन्मों के कर्मों के फल-स्वरूप होता है। (ख) क्रियमान प्रारब्ध जो इस जन्म में किये हुए कर्मों के फलस्वरूप होता है। इसके सिवा अनिच्छा प्रारब्ध, परेच्छा प्रारब्ध और स्वेच्छा प्रारब्ध नाम के तीन गौण भेद भी हैं।

प्रारब्ध के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

प्रारब्ध के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • भाग्य, दैव, अदृष्ट
  • आरंभ किया हुआ

प्रारब्ध के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • सुरुह कएल गेल

संज्ञा

  • भाग्य, अदिष्ट

Adjective

  • begun, started, undertaken.

Noun

  • destiny.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा