प्रकोप

प्रकोप के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

प्रकोप के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • wrath, rage, fury

प्रकोप के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बहुत अधिक कोप

    उदाहरण
    . ओझा ने कहा कि देवी के प्रकोप से बचने के लिए पूजा-पाठ आवश्यक है।

  • क्षोभ
  • चंचलता
  • सार्वजनिक रूप से होने वाली किसी रोग की प्रबलता, बीमारी का अधिक और तेज़ होना

    उदाहरण
    . आजकल शहर में हैजे का बहुत प्रकोप है।

  • शरीर के वात, पित्त, कफ़ आदि का किसी कारण से बिगड़ जाना जिससे रोग उत्पन्न होता है

    उदाहरण
    . उनको पित्त के प्रकोप के कारण ज्वर हुआ है।

  • आक्रमण, हमला
  • विद्रोह
  • आपदा, विपत्ति

    उदाहरण
    . प्रकृति का प्रकोप तबाही लेकर आया।

प्रकोप के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

प्रकोप के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अत्यधिक कोप, उत्तेजना
  • किसी बीमारी का ज़ोर

प्रकोप के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दैवी अनकृपा

प्रकोप के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अत्यधिक क्रोध
  • किसी बीमारी का ज़ोर
  • विद्रोह

प्रकोप के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तामस, क्रोध
  • विपत्ति, आपदा
  • कुप्रभाव, अनिष्ट

Noun, Masculine

  • fury: rath
  • calamity, havoc
  • malevolence, bad effect, outbreak of

अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकोप के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

क़हर - قہر

क़हरनाकी - قہرناکی

पंजाबी अर्थ :

परकोप - ਪਰਕੋਪ

गुजराती अर्थ :

प्रकोप - પ્રકોપ

गुस्सो - ગુસ્સો

क्रोध - ક્રોધ

घोर - ઘોર

प्रबलता - પ્રબલતા

कोंकणी अर्थ :

प्रकोप

वसो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा