प्रश्न

प्रश्न के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - वैदल

प्रश्न के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a question, query
  • interrogation
  • interpellation
  • problem

प्रश्न के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी के प्रति ऐसे वाक्य का कथन जिससे कोई बात जानने की इच्छा सूचित हो, जिज्ञासा

    उदाहरण
    . न्यूटन के मन में प्रश्न उठा कि आख़िरर पेड़ से सेब पृथ्वी पर ही क्यों गिरा आकाश की ओर क्यों नहीं गया ?

  • वह बात जिसका उत्तर किसी से माँगा गया हो, सवाल

    उदाहरण
    . अध्यापक ने बच्चों से प्रश्न किया कि क्या सभी ने अपना पाठ याद कर लिया है?

  • चिंतन या विवाद का विषय, विचारणीय विषय, मुद्दा

    उदाहरण
    . आज समाज के सामने अहम प्रश्न यह है कि मर्यादाओं को टूटने से कैसे बचाया जाए।

  • वह उलझन वाली विचारणीय बात जिसका निराकरण सहज में न हो सके, समस्या

    उदाहरण
    . बेरोज़गारी देश के सामने एक बहुत बड़ा प्रश्न है।

  • न्यायालय में उपस्थित वाद के संबंध की विचारणीय बात या बातें

    उदाहरण
    . अदालत में जो प्रश्न उठे वे बहुत गंभीर थे।

  • पूछताछ, जाँच-पड़ताल

    उदाहरण
    . पुलिस का संदेह उस पर इसलिए भी हुआ कि वह उसके प्रश्न का उत्तर न दे सका।

  • गणित की कोई ऐसी समस्या जिसका उत्तर निकालना हो या निराकरण करना हो

    उदाहरण
    . आज मैंने सभी प्रश्न हल किए।

  • भविष्य की जिज्ञासा
  • एक उपनिषद

    विशेष
    . यह अथर्ववेदीय उपनिषद है। इसमें 4 प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न के सात से सोलह तक मंत्र हैं। सब मिलाकर 67 मंत्र हैं। इसमें से प्रजापति से सृष्टि की उत्पत्ति का विषय अलंकारों द्वारा बताया गया है और अद्वैत मत निरुपित हुआ है। प्रथम प्रश्न कात्यायन जी करते हैं कि यह प्रजा कहाँ से उत्पन्न हुई। इसका उत्तर विस्तार से दिया गया है। दूसरा प्रश्न भार्गव वैदर्भी का है कि कौन देवता प्रजा का पालन करते हैं और कौन अपना बल दिखाते हैं। इसके उत्तर में प्राण नाम का देवता बडा बताया गया है क्योंकि उसके बल से सब इंद्रियाँ अपना अपना कार्य करती हैं। तीसरा प्रश्न अश्वलायन जी करते हैं कि प्राण किस प्रकार बड़ा है और किस प्रकार उसका संबंध बाह्य और अंतरात्मा से है। चौथा प्रश्न सौभाग्यी याग्या ने किया है कि पुरुषों में कौन सोता है, कौन जागता है, कौन स्वप्न देखता है, कौन सुख भोगता है। उत्तर में पुरुष की तीनों अवस्थाएँ दिखाकर आत्मा सिद्ध की गई है। पाँचवाँ प्रश्न शैव सत्यकामा ने ओंकार के अर्थ और उपासना के संबंध में किया है। छठा प्रश्न सुकेशा भरद्वाज का है कि सोलह कलाओं वाला पुरुष कौन है।

  • किसी ग्रंथादि का कोई छोटा अंश

प्रश्न के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पूछी जाने वाली बात, जिज्ञासा
  • पूछताछ
  • समस्या

प्रश्न के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पूछी जाने वाली बात
  • विचारणीय विषय
  • समस्या

Noun, Masculine

  • question
  • topic problem

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा