रांगा

रांगा के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

रांगा के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • एक प्रसिद्ध धातु, त्रपुप

    विशेष
    . वह बहुत नरम और रंग में सफे़द होती है। यह पीटकर पत्तर के रूप में की जा सकती है। यह प्रायः कई दूसरे पदार्थो के साथ पहाड़ों को दरारों तथा नदियों के किनारे पाई जाती है। यह भारत में केवल बरमा में मिलती है; और मलाया प्रायद्वीप तथा आस्ट्रेलिया आदि में बहुत मिलती है। यह बहुत साधारण आँच पाकर भी गल जाती है; इसीलिए इसका व्यवहार प्रायः फूल और भरत आदि मिश्रित धातुएँ बनाने में होता है। ताँबे के बरतनों पर इसी धातु से कलई की जाती है जिससे इसे कलई भी कहते हैं। वैद्यक में इस कटु, तिक्त, शीतल, कपाय, लवण रस और मेह, कृमि, पांडु तथा दाह आदि का नाशक, कांतिवर्धक और रसायन माना है। इसे शोधकर और भस्म बनाकर अनेक प्रकार के रोगों में देते हैं।

  • सीसे के रंग का एक धात्विक तत्त्व जो बहुत मुलायम होता है और जिसकी परमाणु संख्या पचास है

    उदाहरण
    . राँगे का उपयोग कलई करने में भी होता है।

रांगा के अंगिका अर्थ

राँगा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध धातु जो बहुत नरम होता है इसका रंग सफे़द होता है

रांगा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • खनिज विशेष

रांगा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • एक धातु, मुलायम और सफे़द रंग की

रांगा के मालवी अर्थ

राँगा

क्रिया, बहुवचन

  • रहेंगे, निवास करेंगे

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • पैरों की दोनों जंघाएँ, एक धातु जिसके बर्तन आदि वस्तुएँ बनती हैं।
  • रहेंगे, रहना, रहते हैं, निवास करेंगे, पैरों की दोनों जंघाएँ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा