रंग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • colour
  • dye
  • complexion
  • paint
  • a suit, trump (in playing cards)
  • grandeur
  • beauty
  • ways
  • influence
  • whim
  • kind, category
  • gaiety
  • stage

रंग के हिंदी अर्थ

रँग

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मानव निर्मित वह रासायनिक तरल पदार्थ जिससे कोई चीज़ रंगी जाती है, सोहागा, राँगा नामक धातु

    उदाहरण
    . यह साड़ी लाल रंग से रंगी गई है।

  • नृत्य गीत आदि, नाचना गाना
  • वह स्थान जहाँ नृत्य या अभिनय होता हो, नाचने गाने, नाटक करने आदि के लिए बनाया हुआ स्थान, क्रीड़ागार, नाट्यस्थान
  • युद्धस्थल, रणक्षेत्र, लड़ाई का मैदान
  • खदिरसार
  • किसी दृश्य पदार्थ का वह गुण जो उसके आकार से भिन्न होता है और जिसका अनुभव केवल आँखों से ही होता है, वर्ण

    विशेष
    . जब किसी पदार्थ पर पहले पहले हमारी दृष्टि जाती है, तब प्रायः हमें दो ही बातों का ज्ञान होता है। एक तो उसके आकर का और दूसरा उसके रंग का। वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया है कि रंग वास्तव में प्रकाश की किरणों में ही होता है और वस्तुओं के भिन्न-भिन्न रासायनिक गुणों के कारण ही हमारी आँखों को उनका अनुभव वस्तुओं में होता है। जब किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ता है, तब उस प्रकाश के तीन भाग होते हैं। पहला भाग तो परावर्तित हो जाता है; दूसरा परिवर्तित हो जाता है; और तीसरा उस वस्तु के द्वारा सोख लिया जाता है। परंतु सब वस्तुओं में ये गुण समान रूप में नहीं होते; किसी में कम और किसी में अधिक होते हैं। कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं, जिनमें से प्रकाश परावर्तित होता ही नहीं, या तो परिवर्तित होता है या सोख लिया जाता है; जैसे— शुद्ध जल। ऐसे पदार्थ प्रायः बिना रंग के दिखाई देते हैं। जिन पदार्थों पर पड़नेवाला सारा प्रकाश परावर्तित हो जाता है, वे श्वेत दिखाई पड़ते हैं। और जो पदार्थ अपने ऊपर पड़नेवाला समस्त प्रकाश सीख लेते हैं, वे काले होते या दिखाई देते हैं।

    उदाहरण
    . वह गोरे रंग का है। . वह गौर वर्ण का है।

  • कुछ विशिष्ट रासायनिक क्रियाओं से बनाया हुआ वह पदार्थ जिसका व्यवहार किसी चीज़ को रँगने या रंगीन बनाने के लिए होता है, वह चीज़ जिसके द्वारा कोई चीज़ रँगी जाय या जिससे किसी चीज़ पर रंग चढ़ाया जाए

    विशेष
    . बाज़ारों में प्रायः अनेक प्रकार के कार्यों के लिए अनेक रूपों में बने बनाए रंग मिलते हैं, जिनका व्यवहार चीज़ों को रंगने या चित्रित करने के लिए होता है। जैसे— कपड़े रँगने का रंग, लकड़ी पर चढ़ाने का रंग, तस्वीर बनाने का रंग आदि।

  • शरीर का ऊपरी वर्ण, बदन और चेहरे की रंगत, वर्ण
  • यौवन, जवानी, युवावस्था
  • शोभा, सौंदर्य, रौनक, छवि
  • प्रभाव, असर
  • दूसरे के हृदय पर पड़नेवाली शक्ति, गुण या महत्व का प्रभाव, धाक, रोब
  • क्रीड़ा, कौतुक, खेल, आनंद, उत्सव

    उदाहरण
    . दिन में सब लोग राग, रंग, नृत्य, दान, भोजन, पान इत्यादि में नियुक्त थे। . बर जंग रंग करिबे चह्यौ मनहिं सुढंग उमंग में।

  • युद्ध, लड़ाई, समर
  • मन की उमंग या तरंग, मन का वेग या स्वच्छंद प्रवृत्ति, मौज

    उदाहरण
    . रत्नजटित किंकिणि पग नूपुर अपने रंग बजावहु। . अपने अपने रंग में सब रँगे हैं, जिसने जो सिद्धांत कर लिया है, वही उसके जी में गड़ रहा है। . चढ़े रंग सफजंग के हिंदू तुरुक अमान। उमड़ि उमड़ि दुहुँ दिसि लगे कौरन लौहौ खान।

  • आनंद, मज़ा

    विशेष
    . इस अर्थ में इस शब्द का और इसके मुहावरों का प्रयोग प्रायः नशे के संबंध में भी होता है।

    उदाहरण
    . मोकों व्याकुल छाँडिकै आपुन करैं जु रंग। . खान पान सनमान राग रंग मनहिं न भावै। . बहुत झूरिया लागे संग । दाम न खरचै लूटै रंग।

  • दशा, हालत

    उदाहरण
    . कबहुँ नहिं यहि भाँति देख्यो,आज को सो रंग।

  • अदभूत व्यापार, कांड, दृश्य

    उदाहरण
    . यह सब रंग उन्हीं की कृपा का फल है।

  • प्रसन्नता, कृपा, दया, मेहरबानी

    उदाहरण
    . हम चाकर कलिराज के वृथा करत हौ देष। ताकी मरजी को तकै करत रंग औ रोप।

  • प्रेम, अनुराग

    उदाहरण
    . जब हम रँगी श्याम के रंगा। तब लिखि पठवा ज्ञान प्रसंगा। . ऐसे भए तो कहा तुलसी जो पै जानकीनाथ के रंग न राते। . देखु जरनि जड़ नारि की जरत प्रेम के रांग। चिता न चित फीको भयो रची जु पिय के रंग।

  • ढंग, ढब, चाल, तर्ज

    उदाहरण
    . त्यौं पदमाकर यौं मग में रंग देखत हो कब की रुख राखे। . राजभवनाम्यंतर तो यह उपकरण था और बाहर नभमंडल का और ही रंग दिखलाई देता था। . जो तुम राजी हो इस रंग। तो खेलो फाग हमारे संग।

  • ऐसी बात जिससे किसी दूसरी बात का अनुमान हो, लक्षण

    उदाहरण
    . आसमान के रंग ढंग से तो मालूम होता है कि आज पानी बरसेगा।

  • भाँति, प्रकार, तरह

    उदाहरण
    . दूरि भजत प्रभु पीठि दै गुन बिस्तारन काल। प्रगटत निरगुन निकट रहि चंग रंग भूपाल।

  • चौपड़ की गोटियों के, खेल के काम के लिये किए हुए, दो कृत्रिम विभागों में से एक

    विशेष
    . चौपड़ की कुल गोटियाँ १६ होती हैं, जो चार रंगों में विभक्त होती हैं । इनमें से विशिष्ट दो रंग की आठ गोटियाँ 'रंग' और शेष दो रंगों की आठ गोटियाँ 'बदरंग' कहलाती हैं ।

  • ताश के खेल में वे पत्ते जो उस खास समय में अन्य पत्तों से अधिक महत्व रखते हैं
  • किसी वस्तु या बात पर किसी क्रिया का होने वाला परिणाम या फल

रंग से संबंधित मुहावरे

रंग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पदार्थ का वह गुम जो केवल आँखों से जाना जाता है, यथा काला पीला लाल इत्यादि रंगने के लिए व्यवहार में आने वाला पदार्थ,
  • देखिए : 'रंक', राँगा, नृत्य, दृश्य
  • वर्ण मुख की आकृति, आनन्द चाल ढाल, प्रेम प्रभाव, शोभा
  • महत्व का प्रभाव
  • आनंद का उत्सव

रंग के अवधी अर्थ

रङ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रङ्ग

रंग के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वर्ण (लाल, पीला, नीला आदि)
  • शरीर का वर्ण
  • रणभूमि
  • क्रीड़ागार, रंगमंच
  • शोभा, सौन्दर्य
  • यौवन
  • आनन्द, मौज
  • ठाट-बाट
  • चाल-ढाल
  • रौब, धाक, असर, प्रभाव
  • प्रेम, राग, अनुराग
  • तरंग, मौज

रंग के कुमाउँनी अर्थ

रङ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोहागा

    उदाहरण
    . रंग-ढंग, रंग-नाच, रंग-रूप, इंग-भोग, रंग-बिरंग।

  • नाट्य-स्थान, क्रीड़ागार, रंग-मच, सभा-भवन
  • रणभूमि
  • वर्ण
  • शरीर का वर्ण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'रंग'

रंग के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी प्राणी या पदार्थ का काला, पीला, श्वेत आदि वर्ण
  • रासायनिक क्रिया से बना पदार्थ, जिससे कोई वस्त्रादि रंगा जा सके
  • रूप, स्वरूप
  • छवि, नूर, सौन्दर्य

Noun, Masculine

  • colour, shade, lustre

रंग के बज्जिका अर्थ

रङग

संज्ञा

  • रंग

रंग के बुंदेली अर्थ

रँग

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रंग, लाल-पीला-नीला आदि

    उदाहरण
    . उदा.रँग खेलबो- एक मनुष्य का दूसरे पर रंग डालना, रंग बिरंग- वि. अनेक रंगो वाला, भाँति-भाँति का, रँग भरबो-पेन्सिल आदि से बनाये हुए चित्र में रंग लगाना, रँग जमबो- प्रभाव पड़ना, रौब या धाक जमना, रंग चड़ाबो प्रभाव डालना, रँग भौन- सं.पु. आमोद-प्रमोद, विलास-विहार का स्थान, रंगमहल, रँग रसिया-सँ.पु. मौजी, विलासी पुरूष, रंग बदलबो रंग हल्का होना, रँग फीको होबो-रंग हल्का होना।

  • मन में उठने वाली आनन्द की लहर, मौज

रंग के ब्रज अर्थ

रँग

सकर्मक क्रिया

  • किसी वस्तु को रंगदार करना, अनुरक्त होना

    उदाहरण
    . पहिलै रति करिक आरति करि ताही रंग रंगई।

  • अपने प्रेम में फँसाना, प्रभाव डालना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वर्ण
  • रँगने का पदार्थ
  • छवि, शोभा
  • धाक, प्रभाव
  • मन की उमंग
  • अनुराग
  • प्रेम
  • प्रकार, भाँति
  • उपदेश
  • एक मझोला वृक्ष विशेष
  • सुख, आनंद, मज़ा

    उदाहरण
    . रंग मैं कर कलोल काम क सुभट से।

रंग के मगही अर्थ

संज्ञा

  • रंगने का पदार्थ
  • वर्ण, यथा: उजला, लाल,आदि
  • दृश्य पदार्थों का आकार के अतिरिक्त आँखों से देखा जानेवाला गुण
  • नाच-गाना होने का स्थान, रंगमंच
  • आनंद
  • उत्सव
  • शोभा, सुन्दरता
  • असर, प्रभाव
  • मन की मौज, उमंग, तरंग
  • हालत, दशा
  • तौर-तरीका, चलन, झुकाव

रंग के मैथिली अर्थ

रङ्ग, रङ

संज्ञा

  • रङ
  • रङ्ग अननिहार वस्तु, रञ्जक द्रव्य
  • कान्ति, छवि, आभास
  • केलिविलास
  • नाच-गानक मञ्च
  • प्रकार
  • तासने विशेष महत्त्व दए चुनल गेल फर्द
  • विस्मय

Noun

  • colour, hue.
  • dye.
  • appearance, sight, view.
  • amorous/rapturous merriment.
  • platform of amusement, theatre, stage.
  • kind.
  • trump suit at cards.
  • wonder

रंग के मालवी अर्थ

  • आनन्द, मज़ा
  • उत्सव
  • मस्ती, विनोद
  • नाटक, अभिनय
  • नशा
  • असर
  • तुरुप

अन्य भारतीय भाषाओं में रंग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

रंग - رنگ

पंजाबी अर्थ :

रंग - ਰੰਗ

गुजराती अर्थ :

रंग - રંગ

कोंकणी अर्थ :

रंग

कोर

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा