रंगीन

रंगीन के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

रंगीन के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • coloured
  • colourful, gay, luxury-loving
  • jovial

रंगीन के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जिसपर कोई रंग चढ़ा हो, रँगा हुआ, रंगदार, जैसे— रंगीन साड़ी, रंगीन चित्र

    उदाहरण
    . पंडितजी हल्दी से रंगी धोती पहने हैं। . कुछ विधवाएँ रंगीन कपड़े नहीं पहनती हैं।

  • रंग से भरा हुआ
  • जिसकी प्रकृति या स्वभाव में विनोद, विलास आदि तत्त्वों की प्रधानता हो, सुखभोग में लगा रहनेवाला, विलासप्रिय, विलासी, रसिक, आमोदप्रिय, जैसे— रंगीन तबीयत, रंगीन आदमी
  • जिसमें कुछ अनोखापन हो, चमत्कारपूर्ण, मज़ेदार, जैसे— रंगीन इवारत, रंगीन बातचीत
  • (लाक्षणिक) मनोरंजक; मज़ेदार
  • रस या आनंद लेनेवाला
  • जो रोचकता से भरा हुआ हो

रंगीन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

रंगीन के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

रंगीन के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • रंगा हुआ, रसिक

रंगीन के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • रंगा हुआ, मज़ेदार

    उदाहरण
    . लकुटी रंगीन औ प्रवीन ओढ़े पीतपट।

रंगीन के मैथिली अर्थ

रङ्गीन

विशेषण

  • रंगा हुआ

Adjective

  • coloured.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा