रेंड़

रेंड़ के अर्थ :

रेंड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see एरंड
  • see रेंड़-रेढ़

रेंड़ के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • रेंड़ का फल या बीज, एरंड, रेंडो

    विशेष
    . यह 6-7 हाथ ऊँचा होता है और इसकी पेड़ और टहनी पोली तथा मुलायम होती है। इसके चारों ओर बड़ी बड़ी शाखाएँ नहीं निकलती; सिरे पर छोटी-छोटी टहनियाँ होती हैं; जिनमें पत्तों की पोली डाँड़ियाँ लगी रहती हैं। इन डाड़ियों के छोर पर बालिश्त डेढ़ बालिश्त के बड़े बड़े गोल कटावदार पत्ते लगे रहते हैं। कटाव बहुत लंबे होते हैं और पत्तों तथा टहनियों के रंग में कुछ नीली झाई सी रहती है। फूल सफे़द होते हैं और फल गोल-गोल तथा कँटीले होते हैं। फलों के अंदर कई बड़े-बड़े बीज होते हैं जिनमें से बहुत तेल निकलता है। यह तेल जलाने और औषध के काम में आता है। यह दस्तावर होता है। यद्यपि इसके बीज बहुत काम के होते हैं, तथापि खाने योग्य फल या छाया न होने के कारण लोग इसे निकृष्ट पेड़ों में गिनते हैं।

    उदाहरण
    . नाम जाको कामतरु देत फल चारि ताहि तुलसी बिहाइ कै बबूर रेंड गोड़िए।

  • एक प्रकार की ईख जिसे रेंड़ा भी कहते हैं

रेंड़ के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

रेंड़ के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पेड़ जिसमें रेंड़ी होती है

रेंड़ के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पौधा जिसके बीजों से तेल निकलता है, एरंड

    उदाहरण
    . आम फरे निहुर चले, रेड फरे इतराय (लोकोक्ति)।

Noun, Masculine

  • castor - its seeds yield oil.

रेंड़ के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • अंडी, एरंड, उस पौधे का बीज, रेंडी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा