रूखा

रूखा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

रूखा के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • dry
  • rough
  • harsh, curt, blunt
  • unsympathetic, inconsiderate
  • without ghee, to which ghee has not been added (as रूखा खाना)
  • dry as a chip, flavourless
  • uninteresting

रूखा के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जो चिकना न हो, चिकनाई रहित, जिसमें चिकनाहट का अभाव हो, अस्निग्ध

    उदाहरण
    . रूखा बाल, रूखा शरीर।

  • जिसमें घी, तेल आदि चिकने पदार्थ न पड़े हों

    उदाहरण
    . रूखी रोटी, रूखी दाल।

  • जो चटपटा न हो, जो खाने में रुचिकर और स्वादिष्ट न हो, सीठा

    उदाहरण
    . साँच झूठ करि माया जोरी आपुन रूखो खातो। सूरदास कछु थिर नहिं रहिहैं जो आयो सो जातो। . कैसे सहब खिनहिं खिन भूखा। कैसे खाब कुरकुटा रूखा।

  • अरुचिकर और स्वादहीन (भोजन)
  • जिसमें रस न हो, रसहीन, फीका, नीरस
  • सूखा, शुष्क
  • जिसका तल सम न हो, वरदरा, खुरदुरा

    उदाहरण
    . यह काग़ज़ कुछ रूखा दिखाई पड़ता है।

  • (लाक्षणिक) जिसमें प्रेम न हो, प्रेमशून्य अथवा स्नेहहीन

    उदाहरण
    . सतर भाँह रूखे वचन करत कठित मन नीठि। कहा करौं ह्वै जाति हरि हेरि हंसौही दिठि। . रूखे सूखे जे रहत नेह बास नहिं लेत। उनतें वे अखियाँ भली नेह परसि जिय देत। . वे ही नैन रूखे से लगत और लोगन को वेई नैन लागत सनेह भरे नाह कै।

  • (लाक्षणिक) कठोर

    उदाहरण
    . मुख रूखी बातें कहै जिस में पी की भूख। धीर अधीरा जानिए जैसे मीठी ऊख। . उतर न देइ दुसह रिस रूखी । मृगिन्ह चितव जस बधिन भूखी ।

  • (लाक्षणिक) उदासीन, विरक्त

    उदाहरण
    . नाहिन राम राज के भूखे। धरम धुरीन विषय रस रूखे। . सजल नयन कछु मुख करि रूखा। चितइ मातु लागी अति भूखा। . नेह लगे से ये बदन चिकने सरस दिखाई। नेह लगाए भावतो क्यों रूखो हाइ जाइ।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार की छेनी

रूखा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

रूखा के विलोम शब्द

संपूर्ण देखिए

रूखा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

रूखा से संबंधित मुहावरे

  • रूखा पड़ना

    बे-मुरव्वती करना, शील-संकोच का त्याग करना

  • रूखा-सूखा

    जिसमें तेल, घी आदि चिकनी वस्तु न मिली हो या पड़ी हो, बिना स्वाद का

रूखा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिना तेल घी का बना हुआ, नीरस, शुष्क (भोजन). 2. कठोर, उदासीन

रूखा के ब्रज अर्थ

रूखी

विशेषण

  • देखिए : 'रूक्ष'

    उदाहरण
    . सतर भौंह रूखे बचन, करति कठिनु मनु नीठि।

अन्य भारतीय भाषाओं में रूखा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

रूखा - روکھا

पंजाबी अर्थ :

रुक्खा - ਰੁਕ੍ਖਾ

गुजराती अर्थ :

रुक्ष - રુક્ષ

लूखुं, नीरस - લૂખું, નીરસ

कोंकणी अर्थ :

रुक्ष

सुकिल्लो

नीरस

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा