ruukhaa meaning in hindi
रूखा के हिंदी अर्थ
विशेषण
-
जो चिकना न हो, चिकनाई रहित, जिसमें चिकनाहट का अभाव हो, अस्निग्ध
उदाहरण
. रूखा बाल, रूखा शरीर। -
जिसमें घी, तेल आदि चिकने पदार्थ न पड़े हों
उदाहरण
. रूखी रोटी, रूखी दाल। -
जो चटपटा न हो, जो खाने में रुचिकर और स्वादिष्ट न हो, सीठा
उदाहरण
. साँच झूठ करि माया जोरी आपुन रूखो खातो। सूरदास कछु थिर नहिं रहिहैं जो आयो सो जातो। . कैसे सहब खिनहिं खिन भूखा। कैसे खाब कुरकुटा रूखा। - अरुचिकर और स्वादहीन (भोजन)
- जिसमें रस न हो, रसहीन, फीका, नीरस
- सूखा, शुष्क
-
जिसका तल सम न हो, वरदरा, खुरदुरा
उदाहरण
. यह काग़ज़ कुछ रूखा दिखाई पड़ता है। -
(लाक्षणिक) जिसमें प्रेम न हो, प्रेमशून्य अथवा स्नेहहीन
उदाहरण
. सतर भाँह रूखे वचन करत कठित मन नीठि। कहा करौं ह्वै जाति हरि हेरि हंसौही दिठि। . रूखे सूखे जे रहत नेह बास नहिं लेत। उनतें वे अखियाँ भली नेह परसि जिय देत। . वे ही नैन रूखे से लगत और लोगन को वेई नैन लागत सनेह भरे नाह कै। -
(लाक्षणिक) कठोर
उदाहरण
. मुख रूखी बातें कहै जिस में पी की भूख। धीर अधीरा जानिए जैसे मीठी ऊख। . उतर न देइ दुसह रिस रूखी । मृगिन्ह चितव जस बधिन भूखी । -
(लाक्षणिक) उदासीन, विरक्त
उदाहरण
. सजल नयन कछु मुख करि रूखा। चितइ मातु लागी अति भूखा। . नाहिन राम राज के भूखे। धरम धुरीन विषय रस रूखे। . नेह लगे से ये बदन चिकने सरस दिखाई। नेह लगाए भावतो क्यों रूखो हाइ जाइ।
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रकार की छेनी
रूखा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएरूखा के विलोम शब्द
संपूर्ण देखिएरूखा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएरूखा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएरूखा से संबंधित मुहावरे
रूखा के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- dry
- rough
- harsh, curt, blunt
- unsympathetic, inconsiderate
- without ghee, to which ghee has not been added (as रूखा खाना)
- dry as a chip, flavourless
- uninteresting
रूखा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बिना तेल घी का बना हुआ, नीरस, शुष्क (भोजन). 2. कठोर, उदासीन
रूखा के ब्रज अर्थ
रूखी
विशेषण
-
देखिए : 'रूक्ष'
उदाहरण
. सतर भौंह रूखे बचन, करति कठिनु मनु नीठि।
अन्य भारतीय भाषाओं में रूखा के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
रुक्खा - ਰੁਕ੍ਖਾ
गुजराती अर्थ :
रुक्ष - રુક્ષ
लूखुं, नीरस - લૂખું, નીરસ
उर्दू अर्थ :
रूखा - روکھا
कोंकणी अर्थ :
रुक्ष
सुकिल्लो
नीरस
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा