sa meaning in kumaoni
स के कुमाउँनी अर्थ
अव्यय
-
संज्ञा शब्द के आगे लगने पर सहित, सदृश, सम, सह. समेत आदि अर्थद्योतक उपसर्ग
उदाहरण
. सजाति, सपरिवार, सकर्मक।
स के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun
- the last of the sibilant-trio (श, ष, स) of the Devna:gri: alphabet. In Hindi sound-pattern, this one happens to be the most dominant of the three
- used as a prefix to mean accompanied by, along with, with (as सपत्नीक, accompanied by one's wife)
- belonging
स के हिंदी अर्थ
संज्ञा
- हिंदी वर्णमाला का बत्तीसवाँ व्यंजन, यह ऊष्म वर्ण है, इसका उच्चारण स्थान दंत है, इसलिए यह दंती 'स' कहा जाता है
संज्ञा, पुल्लिंग
- ईश्वर
- शिव, महादेव
- साँप
- पक्षी, चिड़िया
- वायु, हवा
- जीवात्मा
- चंद्रमा
- भृगु
- दीप्ति, कांति, चमक
- ज्ञान
- चिंता
- गाड़ी का रास्ता, सड़क
- संगीत में षड़ज स्वर का सूचक अक्षर, जैसे— रे, ग, म, ध, नि, स
- छंदशास्त्र में 'सगण' शब्द का सूचक अक्षर या संक्षिप्त रूप, देखिए : 'सगण'
- घेरा, बाड़
उपसर्ग
-
एक उपसर्ग जिसका प्रयोग शब्दों के आरंभ में, कुछ विशिष्ट अर्थ उत्पन्न करने के लिए होता है
उदाहरण
. बहुब्रीहि समास में 'सह' के अर्थ में, जैसे— सजीव = सह+जीव, सपरिवार = सह+परिवार . 'स्व या एक ही' के अर्थ में, जैसे— सगोत्र . 'सु' के स्थान में, जैसे,— सपूत
स के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएस के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएस के अंगिका अर्थ
स:
- ई अंगिका वर्णमाला रॉ बत्तीसवाँ व्यंजन वर्ण छेकय, ऐकरों उच्चारण स्थान दंत छै, यहीं से ई दंत स कहलाय छै
स के कन्नौजी अर्थ
- देवनागरी वर्णमाला का बत्तीसवाँ और ऊष्म वर्ग का तीसरा व्यंजन वर्ण, इसका उच्चारण स्थान दंत है, इसीलिए इसे दंत्य 'स' कहते हैं
स के गढ़वाली अर्थ
- देवनागरी वर्णमाला का बत्तीसवाँ व्यंजन वर्ण
उपसर्ग
- शब्दों के आरंभ में उपसर्ग के रूप में लगने से यह 'सहित' या 'साथ' का अर्थ देता है, जैसे— सपरिवार, सप्रेम
- the thirty second consonant of the Devanagari alphabet.
Prefix
- a prefix when placed before a word gives the meaning of 'with' or 'together with', along with.
स के बुंदेली अर्थ
- हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि का स वर्ण, इसका उच्चारण स्थान दंत्य है
स के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- परमात्मा, महादेव
- सर्प
- हवा
- जीवात्मा, प्राणी
- चंद्रमा
- भृगु
- कांति, चमक
- ज्ञान, बोध
- चिंता
- पथ, मार्ग, सड़क
- संगीत में सरगम का प्रथम स्वर
- छंद विशेष
स के मैथिली अर्थ
- वर्णमाला का बत्तीसवाँ व्यंजन
- 32nd consonant of alphabet.
स के मालवी अर्थ
- मालवी एवं देवनागरी वर्णमाला का व्यंजन
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा