sii meaning in hindi
सी के हिंदी अर्थ
विशेषण
-
सम, समान, तुल्य, सदृश, जैसे—वह स्त्री बावली सी है
उदाहरण
. मूरति की सूरति कही न परै तुलसी पै जानै सोई जाके उर कसकै करक सी। . दुरै न निघरघटौ दिए रावरी कुचाल । विष सी लागति है बुरी हँसी खिसी की लाल । . सरद चंद की चाँदनी मंद परति सी जाति।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
वह शब्द जो अत्यंत पीड़ा या आनंद रसास्वाद के समय मुँह से निकलता है, शीत्कार, सिसकारी
उदाहरण
. 'सी' करनवारी सेद सीकरन वारी रति सी करन कारी सो बसीकरनवारी है।
संज्ञा, पुल्लिंग
- बीज की बोआई
-
शीत
उदाहरण
. माह मास सी पड़यो अतिसार। -
किसी बिशप के धर्मप्रदेश का वह स्थान जहाँ उसका प्रधान गिरजाघर स्थित होता है
उदाहरण
. आप लोग सी में एकत्रित होइए।
सी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसी के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसी से संबंधित मुहावरे
सी के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- feminine form of सा meaning-like, similar, resembling, identical with, etc
Noun, Feminine, Imitative
- sibilance, muffled spirant sound expressive of intense joy or excessive pain
सी के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
सि, सिया, सोता
विशेष
. हल चलाते समय धरती को चीरते हुए जो रेखा बनती है वह 'सी' कहलाती है। वह शी वहसिय, सिया आदि रूप भी प्रचलित है।
सी के गढ़वाली अर्थ
विशेषण
-
समान, तुल्य, भाँति, तरह
उदाहरण
. पाणि सी पथळि, धुंआ सी हल्कि अर्थात् पानी जैसी पतली, धुंए की भांति हल्की।
Adjective
- resembling, like, similar to
सी के बुंदेली अर्थ
विशेषण
- समान, तुल्य, बराबर
सी के ब्रज अर्थ
सकर्मक क्रिया
- सिलाई करना, तागना, तुरपना
विशेषण
-
समान, सम, तुल्य, सदृश
उदाहरण
. पावक जठर जरन नहि दीन्हौ, कंचन सी मम देह करी। -
शीत्कार
उदाहरण
. सी करती रति में बसी करति प्यारे कों।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लक्ष्मी
-
सीता
उदाहरण
. सी हित श्री रघुनाथ के काज 4 जीव तजे तौ जटायु की नाई।
सी के मगही अर्थ
संज्ञा
- 'सी-सी' शब्द, सिसकारने का शब्द
सी के हरियाणवी अर्थ
विशेषण
- सम, तुल्य, जैसी
क्रिया-विशेषण
- काल या समय बोधक शब्द, जैसे-कदसी (किस समय), ईब सी (इन दिनों या अभी)
अव्यय
- (?) -नाँ आया तै नाँ सी (सही)
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तिरस्कार, घृणा, कष्ट, आदि बोधक ध्वनि
प्रत्यय
- भविष्यकालिक एक प्रत्यय, जैसे-लड़सी (लड़ेगा)
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा