साँकर

साँकर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

साँकर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पशुओं को बाँधने के लिए उनके गले में पहनाई हुई धातु की कड़ी, शृंखला, ज़ंजीर, सीकड़

    उदाहरण
    . काड़ा आसु बूद, कसि साँकर बरुनी सजल। कीने बदन निमूद, द्दग मलिंग डारै रहत।

  • लोहे के कड़ों की वह जोड़ी जो अपराधियों के पैरों में उन्हें बाँध रखने के लिए पहनाई जाती है, बेड़ी

    उदाहरण
    . सिपाही ने अपराधी के पैरों में साँकर डाल दी।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • कष्ट संकट

    उदाहरण
    . साँकरे की साँकरन सनमुख हो न तौरे। . मुकती साँठि गाँठि जो करै। साँकर परे सोइ उपकरै।


विशेषण

  • दुखमय, कष्टमय

    उदाहरण
    . सिंहल दीप जो नाहिं निबाहु। यही ठाढ़ साँकर सब काहु।

  • संकीर्ण, तंग, सँकरा

साँकर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

साँकर के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • तंग

साँकर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ज़ंजीर, शृंखला
  • मोटर साइकिल, कार आदि में लगने वाला एक विशेष अंग

साँकर के बघेली अर्थ

संज्ञा, विशेषण

  • साँकल
  • संकीर्ण, सँकरा
  • ग़रीबी, निर्धनता

साँकर के बज्जिका अर्थ

सांकर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साँप की एक जाति

साँकर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ज़ंजीर

साँकर के ब्रज अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • ज़ंजीर, सीकड़

    उदाहरण
    . अरु ज्ञान महाबत लाज को आंकुस संक की सांकर नाहि गस्यो है।

  • आभूषण विशेष, सिकड़ी

साँकर के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चीनी, शक्कर
  • विवाह के अवसर पर दुल्हन के कुलदेवता को चढ़ाने के लिए दूल्हे पक्ष की ओर से भेजी जाने वाली चीनी, सूखे मेवे आदि की एक थैली

विशेषण

  • संकीर्ण

Noun, Masculine

  • sugar
  • a pack of sugar, dry fruits etc despatched from bride groom's side for offering to the family deity of the bride on the occasion of marriage.

Adjective

  • narrow

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा