saarang meaning in hindi
सारंग के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रकार का मृग, हिरन
उदाहरण
. भरि थार आरति सजहिं सब सारंग सायक लोचना। . श्रवण सुयश सारंग नाद विधि चातक विधि मुख नाम। -
कोकिल, कोयल
उदाहरण
. वयन वर सारंग सम। - श्येन, बाज़
-
सूर्य
उदाहरण
. जलसुत दुखी दुखी हे मधुकर है पंछी दुख पावत। सूरदास सारँग केहि कारण सारंग कुलहि लजावत। -
सिंह, शेर
उदाहरण
. सारंग सम कटि हाथ साथ विच सारँग राजत। सारँग लाए अंग देखि छबि सारँग लाजत। सारंग भूषण पीत पट सारँग पद सारंगधर। रघुनाथ दास वेदन करत सीतापति रघुवंशधर। - हंस पक्षी
- मयूर, मोर
- चातक
- हाथी
- घोड़ा, अश्व
- छाता छत्र
-
शंख
उदाहरण
. सारँग अधर सधर कर सारंग सारँग जाति सारँग मति भोरी। सारँग दसन वसन पुनि सारँग वसन पीतपट डोरी। -
कमल, कंज
उदाहरण
. सारंग वदन विलास विलोचन हरि सारंग जानि रति कीन्हीं। . सारँग दृग मुख पाणि पद सारँग कटि वपुधार। सारँगधर रघुनाथ छवि सारँग मोहनहार। -
स्वर्ण, सोना
उदाहरण
. सारँग से दृग लाल माल सारँग की सोहत। सारँग ज्यों तनु श्यामवदन लखि सारँग मोहत। - आभूषण, गहना
-
सर, तालाब
उदाहरण
. मानहु उमँगि चल्यो चाहत है सारँग सुधा भरे। -
भ्रमर, भौंरा
उदाहरण
. नचत हैं सारंग सुंदर करत शब्द अनेक। - एक प्रकार की मधुमक्खी
-
विष्णु का धनुष
उदाहरण
. सबै परथमा जौवन सोहैं। नयनबान औ सारँग मोहैं। . एकहू बाण न आयो हरि के निकट तब गह्मो धनुष सारंगधारी। -
कर्पूर, कपूर
उदाहरण
. सारंग लाए अंग देखि छबि सारँग लाजत। - लवा पक्षी
-
श्रीकृष्ण का एक नाम
उदाहरण
. गिरिधर व्रजधर मुरलीधर धरनीधर पीतांबरधर मुकुटधर गोपधर उर्गधर शंखधर सारंगधर चक्रधर गदाधर रस धरें अधर सुधाधर। -
चंद्रमा, शाशि
उदाहरण
. तमहि सारँग सुत भोभित है ठाढ़ी सारंग सँभारि। - समुद्र, सागर
- जल, पानी
- वाण, शर, तीर
- दीपक, दीया
- पपीहा
-
शंभु, शिव
उदाहरण
. जनु पिनाक की आश लागि शशि सारँग शरन बचे। - सुगंधित द्रव्य
-
सर्प, साँप
उदाहरण
. सारँग चरन पीठ पर सारँग कनक खंभ अहि मनहुँ चढो री । - चंदन
- भूमि, ज़मीन
-
केश, बाल, अलक
उदाहरण
. शीश गंग सारँग भस्म सर्वाग लगावत। - दीप्ति, ज्योति, चमक
- शोभा, सुंदरता
-
स्त्री, नारी
उदाहरण
. सूरदास सारँग केहि कारण सारँग कुलहिं लजावत। - रात्रि, रात, विभावरी
-
दिन
उदाहरण
. सारँग सुंदर को कहत रात दिवस बड़ भाग। - तलवार, खङ्ग (डिंगल)
- कपोत, कबूतर
- एक प्रकार का छंद जिसमें चार तगण होते हैं इसे मैनावली भी कहते हैं
-
छप्पय छंद के 26 वें भेद का नाम
विशेष
. इसमें 45 गुरु, 62 लघु, कुल 107 वर्ण या 152 मात्राएँ अथवा 45 गुरु, 58 लघु, कुल 103 वर्ण या 148 मात्राएँ होती हैं। -
मेघ, बादल, घन
उदाहरण
. कारी घटा देखि अँधियारी सारँग शब्द न भावै। . सारँग ज्यों तनु श्याम वदन लखि सारंग मोहत। - मोती (डिंगल)
- कुच, स्तन
- हाथ, कर
- वायस, कौआ
- ग्रह, नक्षत्र
- खंजन पक्षी, सोनचिड़ी
- हल
- मेंढक
- गगन, आकाश
- पक्षी, चिड़िया
- वस्त्र, कपड़ा
- सारंगी नामक वाद्ययंत्र
- ईश्वर, भगवान्
- काजल, नयनांजन
- कामदेव, मन्मथ
- विद्युत्, बिजली
- पुष्प, फूल
-
संपूर्ण जाति का एक राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं
विशेष
. शास्त्रों में यह मेघ राग का सहचर कहा गया है पर कुछ लोग इसे संकर राग मानते और नट, मल्लार तथा देवगिरि के संयोग से बना हुआ बतलाते हैं। इसकी स्वरलिपि इस प्रकार कही गई है—स रे ग म प ध नि स। स नि ध प म ग रे स। स रे ग म प प ध प प म ग म प म ग म ग रे स। स रे ग रे स। - एक बाजा जिसमें लगे हुए तार कमानी से रेतकर बजाए जाते हैं
- जमीन जोतने का एक उपकरण
-
एक बड़ी मधु-मक्खी जो पीले रंग की होती है
उदाहरण
. छत पर सारंग का बहुत बड़ा छत्ता है । -
छप्पय छंद का छब्बीसवाँ प्रकार
उदाहरण
. कवि ने सारंग में एक तात्कालिक रचना की । -
सम्पूर्ण जाति का एक राग
उदाहरण
. सारंग में सब शुद्ध स्वर लगते हैं । - एक प्रकार का बड़ा हिरण जिसके सर पर पाए जाने वाले दोनों सींगों से अनेक शाखाएँ निकली रहती हैं
- सुगंध देने वाला पदार्थ
- एक प्रकार का पपीहा जो संपूर्ण भारत में पाया है
- एक बाजा जिसमें लगे हुए तार कमानी से रेतकर बजाए जाते हैं
- वह खगोलीय पिंड जो सूर्य की परिक्रमा करता है
- वर्षा या धूप से बचने के लिए कपड़े आदि का बना हुआ एक आच्छादन जिसमें लगे धातु, लकड़ी आदि के डंडे को हाथ में पकड़ते हैं
- एक प्रकार का हिरण जिसके शरीर पर सफ़ेद या अन्य प्रकार की चित्ती पाई जाती है
- चंद्रमा के मार्ग में पड़नेवाले स्थिर तारों के सत्ताईस समूह जिनके भिन्न-भिन्न रूप या आकार मान लिए गए हैं और जिनके अलग-अलग नाम हैं
- दीपक के धुएँ की कालिख जो आँखों में लगाई जाती है
- सरीसृप वर्ग का एक रेंगने वाला पतला और लंबा जीव जिसकी कई जातियाँ पायी जाती हैं
- किसी मादा का वह अंग जिसमें दूध रहता है
- आसमान में दिखाई देने वाले स्थिर खगोलीय पिंड जो रात को चमकते नज़र आते हैं
- जमीन जोतने का एक उपकरण
- कन्धे से पंजे तक का वह अंग जिससे चीजें पकड़ते और काम करते हैं
- सिर के बाल
- एक पेड़ की सुगंधित लकड़ी जिसे घिसकर शरीर पर लेप लगाते हैं
- रुई, रेशम, ऊन आदि के तागों से बुनी हुई वस्तु
- प्रकाश करने के लिए बना धातु, मिट्टी आदि का वह पात्र जिसमें तेल और बत्ती डालकर बत्ती को जलाई जाती है
- पौधों में वह अंग जो गोल या लंबी पंखुड़ियों का बना होता है और जिसमें फल उत्पन्न करने की शक्ति होती है
- मानव निर्मित वह वस्तु जिसके धारण करने से किसी की शोभा बढ़ जाती है
- एक धारदार हथियार
- शोभित होने की अवस्था या भाव
- एक देवता जो काम के रूप माने जाते हैं
विशेषण
-
रँगा हुआ या रंगदार, रंजित, रंगीन
उदाहरण
. सारँग दशन बसन पुनि सारँग वसन पीत पट डोरी। -
सुंदर, सुहावना
उदाहरण
. सारँग वचन कहत सारँग सो सारँग रिपु है राखति झीनी। -
रसीला, सरस
उदाहरण
. सारँग नैन बैन वर सारँग सारँग वदन कहै छवि कोरी। - अनेक रंगों से युक्त, चितकबरा
- जो रंगा गया हो या रंगा हुआ
- जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो
- भला और सुन्दर लगने वाला
सारंग के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसारंग के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसारंग के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसारंग के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a kind of antelope, deer
- the bow of Lord Vishṉū
सारंग के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हरिण, हाथी कोयल, शिव, मोर, दीपक, वाण, पृथ्वी, फूल, आमरण, बिजली, चितकबरा, मृग, हल मेढ़क, केश, आकाश, शोभा, नक्षत्र, कौवा, भूमि सारंगी नामक वाद्ययंत्र
सारंग के अवधी अर्थ
सारङ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक प्रकार की मधुमक्खी
सारंग के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देखिए : 'सहारँग'
सारंग के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- एक प्रकार का मृग
- कोकिल
- बाज पक्षी
- सूर्य
- शेर
- हंस
- मयूर
- चातक
- गज
- अश्व
- छत्र
- भूषण
- तड़ाग
- भ्रमर
- मधुमक्खी
- विष्णु का धनुष
- कपूर
- श्रीकृष्ण का एक नाम
- चंद्रमा
- सर्प
- चंदन
- भूमि
- केश
- चमक
- शोभा
- नारी
- निशा
- दिवस
- कबूतर
- छंद विशेष
- शंख
- बिजली
- दादुर
- वसन
- कंदर्प
- ईश्वर
- नक्षत्र
- काकमूल
- कुच, स्तन
- काजल
- पुष्प
-
मेघों को हटाने वाला एक राग
उदाहरण
. काहूँ भीर भौं रान की घोर भारी, काहूँ तान सारंग बीतानि न्यारी।
स्त्रीलिंग
-
वंशी
उदाहरण
. सारंग धुनि सुनावै धन रस बरसावै।
विशेषण
- रंगीन, सुंदर, सरस
सारंग के मैथिली अर्थ
सारङ्ग
संज्ञा
- सङ्गीतक एक राग
- हरिण
- मयूर
- कोकिल
- जहादक चालक-दल
- एक सिद्ध सन्त
Noun
- a melody of music
- deer
- peacock
- cuckoo
- crew of ship
- a saint of सिद्ध cult
सारंग के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रकार का हिरन, कोयल, हंस, मोर, पपीहा, हाथी, घोड़ा, शेर, कमल, स्वर्ण, सोना, तालाब, भौरा, मधुमक्खी, विष्णु का धनुष, शंख, न्द्रमा, समुद्र, पानी, जल, नीर, साँप, चंदन, बाल, केश, शोभा, तलवार, बादल, मेघ, आकाश, मेढक, सारंगी, कामदेव, बिजली, फूल, दीपक, दीया, और
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली
रजिस्टर कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा