सगुण

सगुण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सगुण के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परमात्मा का वह रूप जो सत्व, रज और तम तीनों गुणों से युक्त है, साकार ब्रह्म
  • वह संप्रदाय जिसमें ईश्वर का सगुण रूप मानकर अवतारों की पूजा होती है

    विशेष
    . मध्यकाल से उत्तरीय भारत में भक्तिमार्ग के दो भिन्न संप्रदाय हो गए थे। एक ईश्वर के निर्गुण, निराकर रूप का ध्यान करता हुआ मोक्ष की प्राप्ति की आशा रखता था और दूसरा ईश्वर का सगुण रूप राम, कृष्ण आदि अवतारों में मानकर उनकी पूजा कर मोक्ष की इच्छा रखता था। पहले मत के कबीर, नानक आदि मुख्य प्रचारक थे और दूसरे के तुलसी, सूर आदि।


विशेषण

  • जिसमें गुण हों, गुणों से युक्त, सद्गुणों से युक्त, गुण वाला, गुणयुक्त, गुणवान
  • सत्व, रज व तम—इन तीनों गुणों से युक्त

    उदाहरण
    . राम, कृष्ण, बुद्ध आदि ईश्वर के सगुण रूप हैं।

  • भौतिक, सांसारिक
  • साकार
  • प्रत्यंचा से युक्त (धनुष)
  • साहित्य या रचना में मान्य गुणों से युक्त

सगुण के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सगुण के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सगुण से संबंधित मुहावरे

सगुण के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • possessed of attributes (as सगुण ब्रह्म)
  • endowed with qualities

सगुण के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • अच्छे गुणों से युक्त

Adjective

  • having attributes or endowed with qualities

सगुण के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ईश्वर का वह रूप जो त्रिगुणात्मक है, साकार ईश्वर

विशेषण

  • गुणों सहित, गुणों से युक्त

सगुण के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सत्, रज और तम तीनों गुणों वाला सगुण, ईश्वर

सगुण के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साकार भगवान
  • शकुन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा