सखी

सखी के अर्थ :

सखी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a (female) friend, (female) companion

सखी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • महिला मित्र, सहेली, सहचरी, संगिनी

    उदाहरण
    . राजकुमारी अपनी सखी के साथ उद्यान में वार्तालाप कर रही थी।

  • साहित्य ग्रंथों के अनुसार वह स्त्री जो नायिका के साथ रहती हो और जिससे वह अपनी कोई बात न छिपाये, नाटक आदि में नायिका की सहचरी

    विशेष
    . सखी का चार प्रकार का कार्य होता है—मंडन, शिक्षा, उपालंभ और परिहास।

  • एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में 14 मात्राएँ और अंत में एक मगण या एक यगण होता है, इसकी रचना में आदि से अंत तक दो-दो कलें होती हैं—2 + 2 + 2 + 2 + 2 + 2 और कभी-कभी 2 + 3 + 3 + 2+ 2 + 2 भी होता है और विराम 8 और 6 पर होता है, विरामभेद के अनुसार कवियों ने इसके दो भेद किए हैं—(1) विजात और (2) मनोरम

    उदाहरण
    . सखी के प्रत्येक चरण में चौदह मात्राएँ एवं अंत में एक मगण या यगण होता है।

सखी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

सखी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सहचरी, मित्रता

सखी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सहेली

सखी के बज्जिका अर्थ

  • स्त्री मित्र

सखी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संगिनी, सहेली

सखी के ब्रज अर्थ

  • सहेली , संगिनी , सहचरी , गुइयाँ

सखी के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • स्त्री की स्त्री मित्र, सहेली, पुरुष की स्त्री मित्र

सखी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • महिला मित्र (विशेषत: महिला का महिला मित्र)

Noun

  • woman companion

सखी के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • सखी, सहेली

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा