समुद्र

समुद्र के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

समुद्र के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an ocean, a sea

समुद्र के हिंदी अर्थ

समुंदर, समंदर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जलराशि जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है और जो इस पृथ्वीतल के प्रायः तीन चतुर्थांश में व्याप्त है, सागर, सिंधु, अंबुधि, जलधि, रत्नाकर

    विशेष
    . यद्यपि समस्त संसार एक ही समुद्र से घिरा हुआ है, तथापि सुभीते के लिए उसके पाँच बड़े भाग कर लिए गए हैं; और इनमें से प्रत्येक भाग सागर या महासागर कहलाता है। पहला भाग जो अमेरिका से यूरोप और अफ्रीका के मध्य तक विस्तृत है, एटलांटिक समुद्र (सागर या महासागर भी) कहलाता है। दूसरा भाग जो अमेरिका और एशिया के मध्य में है, पैसिफिक या प्रशांत समुद्र कहलाता है। तीसरा भाग जो अफ्रीका से भारत और आस्ट्रेलिया तक है, इंडियन या भारतीय समुद्र हिंद महासागर कहलाता है। चौथा समुद्र जो एशिया, यूरोप और अमेरिका, उत्तर तथा उत्तरी ध्रुव के चारों ओर है, आर्कटिक या उत्तरी समुद्र कहलाता है और पाँचवा भाग जो दक्षिणी ध्रुव के चारो और है, एंटार्कटिक या दक्षिणी समुद्र कहलाता है। समुद्र के जो छोटे-छोटे टुकड़े स्थल में अंदर की ओर चले जाते हैं, वे खाड़ी कहलाते हैं। जैसे—बंगाल की खाड़ी। समुद्र की कम से कम गहराई प्रायः बारह हजार फुट और अधिक से अधिक गहराई प्रायः तीस हजार फुट तक है। चंद्रमा के घटने बढ़ने का समुद्र के जल पर विशेष प्रभाव पड़ता है और उसी के कारण ज्वार भाटा आता है। पुराणों में समुद्र की उत्पत्ति के संबंध में अनेक प्रकार की कथाएँ दी गई हैं और कहा गया है कि सब प्रकार के रत्न समुद्र से ही निकलते हैं; इसीलिए उसे 'रत्नाकर' कहते हैं।

  • (लाक्षणिक) किसी विषय या गुण आदि का बहुत बड़ा आगार

    उदाहरण
    . विद्या सागर, शब्द सागर आदि।

  • बहुत बड़ी संख्या का वाचक शब्द, जिसकी मात्रा, आयतन आदि अनंत हो

    उदाहरण
    . वह प्रेम का सागर है।

  • शिव का एक नाम
  • चार की संख्या
  • नक्षत्रों और ग्रहों की एक विशेष प्रकार स्थिति
  • एक प्राचीन जाति का नाम

समुद्र के कन्नौजी अर्थ

समन्दर, समुन्दर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समुद्र

समुद्र के ब्रज अर्थ

समुंदर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सागर, सिंधु , उदधि

    उदाहरण
    . भव समुद्र हरिपद नौका बिनु कोउ न उतारै पार।

समुद्र के मगही अर्थ

समुंदर, समंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समुद्र, जलधि
  • किसी विषय आदि में अगाध होने का भाव

समुद्र के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सागर

Noun, Masculine

  • sea, ocean, bay, gulf

अन्य भारतीय भाषाओं में समुद्र के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

समंदर - سمندر

पंजाबी अर्थ :

समुंदर - ਸਮੁੰਦਰ

गुजराती अर्थ :

समुद्र - સમુદ્ર

दरियो - દરિયો

कोंकणी अर्थ :

समुद्र

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा